Suchnaji

मस्ती और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लेना है मजा तो आइए Durg-Bhilai के इस आइलैंड पर

मस्ती और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लेना है मजा तो आइए Durg-Bhilai के इस आइलैंड पर
  • संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) का अवलोकन।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग (Municipal Corporation Durg) और भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग (Municipal Corporation Fort under Bhilai border area) द्वारा 16 करोड़ की लागत से माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट का निर्माण कराया गया है। बांध के बीचों बीच बने आईलैंड और चारों ओर बने पाथवे पर दुधिया रोशनी में इस बांध की खुबसुरती बढ़ा दी है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: SEWA ने 10 जनवरी तक बढ़ाई एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम का विकल्प भरने की तारीख

सोमवार की संध्या 7 बजे संभागायुक्त एसएन राठौर और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण का घुमकर अवलोकन किये। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बांध में मोटर बोटिंग का आनंद भी लिए और चौपाटी में बैठकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुप्त उठाया।

ये खबर भी पढ़ें : राजनांदगांव हाफ मैराथन 2024: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने लहराया जीत का परचम

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पिकनिक स्पॉट में घुमने आने वालों के लिए ट्रेन की व्यवस्था जल्द शुरू कराने, जल की कमी होने पर गर्मी के पहले नहर से पानी भराने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व CM Bhupesh Baghel के पिता का निधन, 10 को होगा अंतिम संस्कार, सीएम विष्णु देव ने जताया शोक

नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर (Municipal Corporation Commissioner Shri Lokesh Chandrakar) ने अवगत कराया कि लगभग 45 एकड़ में फैले इस बांध के सौंदर्यीकरण से शहरवासियों के लिए परिवार सहित स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो गई है।

 ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL E0 Exam पॉलिसी में 5 बदलाव, नकल,इंटरव्यू में तकरार पर 2 परीक्षा से होंगे बाहर

लैंडस्केपिंग, लाईटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि सौंदर्यीकरण से ठगड़ा बांध की खुबसुरती में गजब का निखार आया है। उन्होंने बताया कि माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) में नव निर्मित चन्द्रयान-3 चलित मॉडल को प्रदर्शन के लिए शहर के आम नागरिकों को समर्पित किया गया है। संभागायुक्त ने अधिकारियों के साथ इसकी प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने कहा कि पिकनिक स्पॉट में स्थापित चन्द्रयान-3 का लाइव मॉडल स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी चन्द्रयान की प्रक्षेपण की जानकारी प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant SC-ST एम्प्लाइज एसोसिएशन ने समस्याओं का खोला पिटारा, सीजीएम बोले-करेंगे समाधान

उनकी जिज्ञासाओं को दूर करेगा, जिससे विज्ञान के बारिक पहलुओं को बच्चों को समझने में आसानी होगी। लोग बोटिंग, चौपाटी, विभिन्न खेल व झुले के साथ ही चन्द्रयान-3 मॉडल का भी लाइव लुत्फ उठा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Railway Big News: अरुणा नायर ने रेलवे बोर्ड के सचिव का पदभार संभाला

कलेक्टर चौधरी ने अधिकारियों को वाटिका की सभी व्यवस्थाओं को और भी बेहतर करने कहा। निगम आयुक्त चन्द्राकर ने अवगत कराया कि ठगड़ा बांध के चारों तरफ लोगों के चलने के लिए पाथवे और बांध का जल रिसाव रोकने के लिए गहरीकरण के साथ काली मिट्टी बिछाने तथा जल भराव के लिए नहर से पानी का उपयोग की कार्ययोजना प्रस्तावित है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Badminton Tournament 2024: BSL ने जीता फाइनल, BSP उप विजेता, महिला वर्ग में आरएसपी विजेता

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117