Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Burnpur Steel Plant: क्रॉस वोटिंग करने पर 2 साल पहले जिसे इंटक ने किया था निष्कासित, अब BMS में शामिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Burnpur Steel Plant: क्रॉस वोटिंग करने पर 2 साल पहले जिसे इंटक ने किया था निष्कासित, अब BMS में शामिल

25/02/2025 (Last updated: 25/02/2025) 1 minute read
IISCO Burnpur Steel Plant Expelled by INTUC 2 years ago for cross voting now takes membership of BMS

संतोष झा ने इस्को इम्प्लाइज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी बोर्ड गठन में क्रॉस वोटिंग किया था। इसके आरोप में उन पर कार्रवाई की गई थी।

  • इंटक बर्नपुर के महासचिव हरजित सिंह ने कहा-यह बीएमएस का फर्जीवाड़ा है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। इंटक को धोखा देते हुए क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में जिस कर्मचारी को यूनियन ने निष्कासित कर दिया था, अब वह बीएमएस में शामिल हो गया है।

आसनसोल आयरन स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक ने 24 सितंबर 2023 को संतोष झा समेत 4 लोगों को यूनियन से निकाल दिया था। जो इंटक में है ही नहीं, उसे इंटक का बताकर बीएमएस के नेताओं ने ढिढोरा पीट दिया।

इस हरकत से भड़के इंटक बर्नपुर के महासचिव हरजित सिंह ने कहा-यह बीएमएस का फर्जीवाड़ा है। संतोष झा ने इस्को इम्प्लाइज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी बोर्ड गठन में क्रॉस वोटिंग किया था। इसके आरोप में उन पर कार्रवाई की गई थी।

वह दो साल से बीएमएस के साथ रहे हैं। अब नया क्या है। लेकिन, इंटक का बताकर जो खेल खेला जा रहा है, वह शर्मनाक हरकत है। इतना ही नहीं, बीएमएस के एक पदाधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्गापुर स्टील प्लांट का बताकर सूचनाजी.कॉम को गलत खबर भेज दिया। सच्चाई उजागर होने पर अब बीएमएस की किरकिरी हो रही है।

बताया जा रहा है कि चार लोगों के निष्कासन में गोधन सिंह सिंह का भी नाम शामिल था। कंबल घोटाले के आरोप में इस्तीफा दे दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: नए Fastag नियम पर National Highway Authority of India ने ये कहा

बर्नपुर स्थित बीएमएस कार्यालय विश्वकर्मा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 10 कर्मचारियों ने औपचारिक रूप से बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बीएमएस में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में काठालतला को-ऑपरेटिव सोसाइटी के महासचिव संतोष कुमार झा भी शामिल थे। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वह बीएमएस के सिद्धांतों का पालन करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ संगठन के मिशन में योगदान देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

नए सदस्यों में दिलीप यादव (टेलीकॉम विभाग), मनोजरंजन कुमार (बार मिल), अविजीत राजमल्ला (शॉप्स), राजदेव कुमार (कोक ओवन), उमेश प्रसाद (पीबीएस 1), अरविंद शर्मा (आरएमएचपी), प्रशांत महाराणा (इंस्ट्रूमेंटेशन) और राजीव रंजन (ब्लास्ट फर्नेस) शामिल हैं। बीएमएस में इनके शामिल होने पर यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह जी और महेश बनर्जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर में अवैध आर्टवर्क पर रोक, फंसे विधायक रिकेश सेन, कर्मचारी-अधिकारी सीएम, पीएम से करेंगे शिकायत
Next: EPFO: ELI योजना के लिए UAN सक्रिय करने की समय सीमा फिर बढ़ी, पढ़िए प्रॉसेस

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.