Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर में अवैध आर्टवर्क पर रोक, फंसे विधायक रिकेश सेन, कर्मचारी-अधिकारी सीएम, पीएम से करेंगे शिकायत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर में अवैध आर्टवर्क पर रोक, फंसे विधायक रिकेश सेन, कर्मचारी-अधिकारी सीएम, पीएम से करेंगे शिकायत

24/02/2025 (Last updated: 24/02/2025) 1 minute read
ban-on-illegal-artwork-in-sector-9-hospital-premises-trapped-mla-rikesh-sen-employees-officers-will-complain-to-cm-pm

Steel Authority of India Ltd का शेयर भाव −4.76 (4.22%) रुपए गिर गया। बाजार बंद होने तक 108.00 रुपए एक शेयर का भाव रहा।

  • खिलाफ बीएसपी कर्मचारी और अधिकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर शिकायत करेंगे।
  • वैशालीनगर के विधायक और दखल भिलाई टाउनशिप में।
  • इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से भी लिखित में होगी।
  • भिलाई स्टील प्लांट का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट सक्रिय हो गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) द्वारा संचालित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर में अवैध आर्ट वर्क पर रोक लगा दी गई है। बीएसपी प्रबंधन ने नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही पूरी प्रक्रिया को अवैध करार बताया गया है।

आरोप है कि विधायक रिकेश सेन बिना अनुमति लिए ही कार्य करा रहे। इस बारे में विधायक से संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। कार्यालय से जानकारी मिली कि विधायक जी मीटिंग में हैं। विधायक रिकेश सेन के दो निजी सचिव ने स्वीकारा किया हॉस्पिटल परिसर में विधायक जी अपनी निगरानी में कार्य करा रहे हैं। इस बारे में विधायक जी ही कोई प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

इधर-भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में रिकेश सेन की अवैध दखल के खिलाफ बीएसपी कर्मचारी और अधिकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से भी लिखित में करने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सार्वजनिक संपत्ति नियमों को कायम रखते हुए, संपदा अधिकारी द्वारा एक बेदखली नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र परिसर, सेक्टर-9 में अनाधिकृत रूप से परिसर उपयोग करने वालों (अवैध कब्जाधारियों) को परिसर खाली करने और सभी अनाधिकृत गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा

यह नोटिस सार्वजनिक संपत्ति (अवैध कब्जाधारकों का निष्कासन) अधिनियम, 1971 की धारा 5-बी के उप-धारा (2) के तहत जारी किया गया है, जिसमें सेक्टर-9 स्थित जेएलएन अस्पताल परिसर के हनुमान मंदिर क्षेत्र के पास हो रही अवैध गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

यह नोटिस (केस संख्या 31/2025) उन व्यक्तियों के खिलाफ जारी किया गया है, जो किसी सक्षम प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त किए बिना, अस्पताल भवन की दीवारों पर कला कृतियाँ (पेंटिंग) बना रहे थे। यह गतिविधि सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग से संबंधित नियमों का उल्लंघन मानी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

संपदा अधिकारी ने इस प्रकरण पर जारी आदेश में यह स्पष्ट किया है कि परिसर में सभी अवैध गतिविधियाँ तत्काल प्रभाव से बंद हो जानी चाहिए। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस आदेश के विरुद्ध कोई भी अपील, निर्धारित समयावधि के भीतर की जा सकती है, जैसा कि अधिनियम की धारा 9 में निर्धारित है।

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

जेएलएन अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) द्वारा प्रबंधित एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा है। इसके परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और स्थान की सुरक्षा व पर्याप्त उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियमों के तहत संचालित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारी प्लांट में कैसे करते हैं काम, अब तो पत्नीजी ने भी देख लिया

यह कार्रवाई भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के प्रवर्तन विभाग द्वारा सार्वजनिक संपत्ति की अखंडता को बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए की जा रही निरंतर कोशिशों का एक हिस्सा है। जिसका उद्देश्य भिलाई टाउनशिप में अवैध बैनर, पोस्टर, वाल पेंटिंग, होर्डिंग्स और सार्वजनिक स्थल नियमों के उल्लंघन सहित अवैध कब्जे और गतिविधियों को समाप्त करना है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक संपत्ति नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना और सरकारी संपत्तियों की रक्षा करना है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने नगरवासियों और संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे सार्वजनिक संपत्तियों, खासकर सरकारी भवनों और अस्पतालों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कोई भी गतिविधि करने से पहले उचित अनुमति प्राप्त करें।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: इन बातों को नहीं कर सकते नज़र-अंदाज़,भेदभाव का आरोप

बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि टीएसडी अधिकारियों ने हमेशा अवैध व्यवसायों, अवैध निर्माणों और सार्वजनिक भूमि और भिलाई इस्पात संयंत्र की संपत्तियों पर अवैध कब्जों को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किया है।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: नौकरी के अवसरों को बढ़ावा देने एपीएनए के साथ समझौता

यह आदेश सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण और अनुशासन बनाए रखने के लिए जारी किया गया है, जिससे सार्वजनिक परिसरों का उचित और वैध उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: Crypto Currency Trade: बजट के बाद वित्त मंत्री की बड़ी बैठक, यूज़र की क्रिप्टो करेंसी पर ये मांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market Crash: कोल इंडिया, SAIL, JSW, टाटा और अडानी के शेयर भाव औंधे मुंह गिरे, निवेशकों को भारी नुकसान
Next: IISCO Burnpur Steel Plant: क्रॉस वोटिंग करने पर 2 साल पहले जिसे इंटक ने किया था निष्कासित, अब BMS में शामिल

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.