Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर: सीजीएम-जीएम की टीम उतरी मैदान में, UTKAL क्रिकेट PREMIER LEAGUE शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर: सीजीएम-जीएम की टीम उतरी मैदान में, UTKAL क्रिकेट PREMIER LEAGUE शुरू

Azmat ali 23/11/2025 1 minute read
IISCO Steel Plant Burnpur Competition Between CGM-GMs Cricket Team UTKAL PREMIER LEAGUE Begins

SAIL ISP NEWS: जय जगन्नाथ के उद्घोष संग आरंभ हुआ-एक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और खेल भावना का अद्भुत पर्व। जोश और उत्साह का माहौल।

  • UTKAL PREMIER LEAGUE 2025 के साथ Burnpur में एक नई शुरुआत हुई है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के कार्मिक खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एक अनोखा दृश्य पूरे Burnpur ने देखा,जब UTKAL PREMIER LEAGUE 2025 का प्रथम संस्करण “जय जगन्नाथ” के पावन उद्घोष के साथ प्रारम्भ हुआ।

यह क्षण केवल एक क्रिकेट लीग का उद्घाटन नहीं था, बल्कि कला, भक्ति, आस्था और खेल भावना का दुर्लभ संगम था। महाप्रभु जगन्नाथ के नाम पर क्रिकेट लीग का आरंभ-यह अपने आप में एक दिव्य और प्रेरणादायी आयोजन था। उत्कल प्रीमियर लीग-1 का आयोजन उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा बर्नपुर बीसीसी ग्राउंड पर किया गया।

चार सशक्त टीमों में टक्कर

1. Darpadalan Super King
2. Sudarsan Strikers
3. Taladhwaja
4. Titans

इन चारों टीमों के मालिक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिष्ठित और सम्माननीय अधिकारी हैं

पीके मिश्रा, CGM Electrical
एनके शेट्टी, GM Projects
आरके रथ, GM Contract Cell
सुरेश मिश्रा, GM PD

यह केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक संपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव है, जिसका आयोजन कर रहा है। Utkal Sanskritik Parisad, एक ऐसा संगठन जो वर्षों से Burnpur में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों की आत्मा रहा है।

इन्होंने ही Burnpur में *“जय जगन्नाथ” रथ यात्रा का भव्य आयोजन स्थापित किया, रक्तदान शिविर आयोजित किए, गरीब बच्चों को शैक्षणिक किट प्रदान की, ज़रूरतमंदों को भोजन कराया, माँ सरस्वती पूजा से लेकर Utkal Divas तक-हर त्योहार को भक्ति और संस्कारों से जोड़ा। वास्तव में कला, साहित्य, सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम है Utkal Sanskritik Parisad।

Cricket-एक नए युग में प्रवेश

आज क्रिकेट टेस्ट युग से प्रीमियर लीग युग में बदल चुका है। जैसे फुटबॉल की प्रीमियर लीग विश्वभर में प्रसिद्ध है, वैसे ही क्रिकेट भी अब हर स्तर पर अपनी एक पहचान बना चुका है। ISP भी इस बदलते दौर का अग्रदूत है।

1. IISCO Officers’ Premier League (IOPL)
2. ISP Employees Premier League
3. ISP Inter-Department Premier League
4. SAIL Inter-Plants Premier League और अब
5. UTKAL PREMIER LEAGUE

IOA अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन…

यह उस नए खेल-युग का संकेत है जहाँ प्रतिस्पर्धा के साथ मनोरंजन, जुड़ाव और खेल-संस्कृति विकसित हो रही है। IOA अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा-आज क्रिकेट खेलना बेरोज़गारी का प्रतीक नहीं, बल्कि सम्मान का मार्ग बन चुका है। एक अच्छा खिलाड़ी अब हर जगह सराहा जाता है। चाहे वह गली हो, मोहल्ला, बाज़ार, प्लांट टाउनशिप, ब्लॉक, पंचायत, जिला, राज्य या देश।

एक खिलाड़ी का मंच सीमित नहीं रहा; उसका हुनर ही उसकी पहचान है।” इस संदेश में न केवल खेल के प्रति सम्मान है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा भी छिपी है। UTKAL PREMIER LEAGUE 2025 के साथ Burnpur में एक नई शुरुआत हुई है। एक ऐसी शुरुआत जिसमें आस्था है, ऊर्जा है, टीमवर्क है और सांस्कृतिक गौरव भी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर से डिप्टी कलेक्टर बने यशवंत देवांगन को बीएसपी ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने किया सम्मानित
Next: IISCO Steel Plant में इस बार भी डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए प्राइवेट कंपनी का सहारा, EOI

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.