Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant में इस बार भी डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए प्राइवेट कंपनी का सहारा, EOI
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant में इस बार भी डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए प्राइवेट कंपनी का सहारा, EOI

Azmat ali 23/11/2025 (Last updated: 23/11/2025) 1 minute read
IISCO Steel Plant to Again Seek Help from Private Companies for Diagnostic Services, EOI

पहले कई सहायक सेवाएँ आउटसोर्स की गईं, अब डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए भी निजी संस्थानों को इस बार भी मौका दिया जा रहा है।

  • इस्को स्टील प्लांट द्वारा संचालित अस्पताल में हर साल की तरह इस बार भी प्राइवेट कंपनी की मदद ली जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में निजीकरण की प्रक्रियाएँ कोई नई चीज नहीं है। बर्नपुर हॉस्पिटल की प्रमुख डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए बाहरी निजी संस्थानों से Expression of Interest (EOI) आमंत्रित किए गए हैं। यहां प्राइवेट कंपनी से ही मदद ली जाती है। हर साल की तरह इस बार भी सहारा लिया जा रहा है। ईओआई जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, बर्नपुर अस्पताल के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित मान्यता प्राप्त निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों को अस्पताल द्वारा रेफर किए गए मरीजों के लिए आधुनिक टेस्ट सुविधा उपलब्ध कराने हेतु EOI भेजने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कदम मेडिकल सेवाओं में निजी संस्थानों की भागीदारी बढ़ने का संकेत दे रहा है।

EOI में उन केंद्रों को पात्र बताया गया है जिनके पास एक ही छत के नीचे उन्नत और नवीनतम उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध हों। इनमें शामिल हैं।
NABL मान्यता
16-स्लाइस CT स्कैन, 1.5 टेस्ला MRI
GI एंडोस्कोपी, NCV/EMG
पॉलिसोम्नोग्राफी, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट
अल्ट्रासोनोग्राफी, EEG, फाइब्रोस्कैन

सेल प्रबंधन ने इच्छुक संस्थानों से कहा है कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी सुविधाओं और दरों का विस्तृत विवरण सीलबंद लिफाफे में भेजें। विस्तृत जानकारी sailtenders.co.in पर उपलब्ध है।

कर्मचारियों और यूनियनों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में निजी केंद्रों की लगातार बढ़ती भूमिका इस्को स्टील प्लांट में धीरे-धीरे निजीकरण की दिशा में बढ़ते कदमों की ओर संकेत करती है। पहले कई सहायक सेवाएँ आउटसोर्स की गईं। डायग्नोस्टिक सुविधाएं भी उसमें शामिल हैं।  निजी संस्थानों को मौका दिया जा रहा है।

इधर प्रबंधन का कहना है कि उद्देश्य मरीजों को बेहतर, तेज और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हालांकि, कर्मचारियों का मानना है कि ऐसी प्रक्रियाएँ आगे चलकर अस्पताल की कई सेवाओं को पूर्ण रूप से निजी हाथों में धकेल सकती हैं, जिसके असर कर्मचारियों के और लागत पर पड़ना तय है। आइएसपी प्रबंधन को बाहर से जांच कराने के बजाय खुद के अस्पताल में ये सारी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। इससे कंपनी निजीकरण से बच जाएगी। अन्यथा ये सारी प्रक्रियाएं निजीकरण को मूर्त रूप देंगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर: सीजीएम-जीएम की टीम उतरी मैदान में, UTKAL क्रिकेट PREMIER LEAGUE शुरू
Next: SAIL प्रबंधन दिल्ली वाले आका को खुश करने में लगा है, स्कूल, मैत्रीबाग के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बारी, भड़के कांग्रेसी

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.