Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार 4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य पर ये बोले…

Azmat ali 15/08/2026 1 minute read
Independence Day BSP Executive Director Rakesh Kumar speaks on the 4,000 crore profit target

ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने सुरक्षा, हाउसकीपिंग, तकनीकी अनुशासन एवं कार्यस्थल पर प्रसन्नता को उत्पादन के चार प्रमुख स्तंभ बताए।

  • कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार द्वारा संयंत्र भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्मिकों को प्रोत्साहित किए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भिलाई स्टील प्लांट के संयंत्र भवन में सर्वप्रथम राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का गायन किया गया। इसके पश्चात कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने संयंत्र के सामूहिक कार्यबल को अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करने तथा पिछले वर्ष एवं पूर्ण हो चुकी पहली तिमाही में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और अर्जित उपलब्धियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भिलाई का सामूहिक कार्यबल राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष रूप से योगदान दे रहा है तथा विभिन्न रक्षा परियोजनाओं और आधारभूत संरचनाओं के लिए इस्पात की आपूर्ति कर देश की रक्षा क्षमता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने सुरक्षा, हाउसकीपिंग, तकनीकी अनुशासन एवं कार्यस्थल पर प्रसन्नता को उत्पादन के चार प्रमुख स्तंभ बताते हुए इन प्रयासों को निरंतर बनाए रखने तथा नैतिक इस्पात (Ethical Steel) के उत्पादन को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

उत्पादन एवं प्रदर्शन के संबंध में उन्होंने कहा कि टीम भिलाई ने चालू वित्त वर्ष की पहली चार महीनों में ही हॉट मेटल, क्रूड स्टील, सेलएबल स्टील एवं फिनिश्ड स्टील के उत्पादन में 5 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है तथा इस वर्ष निर्धारित 10 प्रतिशत वृद्धि के लक्ष्य को भी हासिल किया जाएगा।

उन्होंने भिलाई संयंत्र के सामूहिक कार्यबल की कार्यक्षमता एवं क्षमता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस्पात का उत्पादन करते हुए ₹4,000 करोड़ के लाभ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है तथा राष्ट्र निर्माण में भिलाई का योगदान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी सुरक्षा मानदंडों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने तथा भिलाई इस्पात संयंत्र की खोई हुई गौरवशाली पहचान को पुनः स्थापित करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले असंख्य देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी से उन महान देशभक्तों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL वेतन समझौता 10 साल से अटका, 39 माह का एरियर प्रबंधन ने झटका, BMS का 17 को प्रदर्शन
Next: CGM URM का मंत्र: बीएसपी के युवा इंजीनियर बदलती तकनीक संग स्वयं को करें अपडेट

Related Stories

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Constant fear of accidents Appeal to the Steel Secretary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

साहब कार छोड़िए, रात में एक बार अकेले बाइक-साइकिल से निकलिए, नज़र आएगी जानलेवा टाउनशिप

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.