Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: CITU ने महिला कामगारों को कार्यस्थल पर दी बधाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: CITU ने महिला कामगारों को कार्यस्थल पर दी बधाई

08/03/2025 (Last updated: 08/03/2025) 1 minute read
International Women's Day: CITU congratulates women workers at workplace

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समानता के लिए संघर्ष करने का प्रण लेने का दिन है। सीटू पदाधिकारियों ने विभागों में किया महिलाओं को सम्मानित।

  • कॉरपोरेट घरानों के मुनाफा की गारंटी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम कानून में परिवर्तन कर समान काम के समान वेतन के अधिकार को भी सरकार छीन लेना चाहती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर आज सीटू की टीम ने इस्पात भवन एवं एचआरडी सेंटर पहुंचकर वहां के महिला कामगारों से मिलकर बधाई दी एवं कहा कि यह केवल बधाई एवं शुभकामनाओं तक सीमित रखने का दिन नहीं बल्कि असमानता के खिलाफ समानता के लिए संघर्ष करने का प्रण लेने का दिन है।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

इसीलिए 8 मार्च को मनाया जाता है महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के समानाधिकार अर्जित करने के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से सन 1910 में डेनमार्क के कोपेनहेग शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी नारी सम्मेलन से क्लारा जेटकिन ने दुनियां भर में 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में पालन का आव्हान किया था।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

महिलाओं के समानाधिकार का संघर्ष

8 मार्च के दिन को इसलिए चुना गया था क्यों की सन 1908 के 8 मार्च को न्यूयॉर्क शहर में टेलरिंग (दर्जी) के काम करने वाली महिला श्रमिकों ने वयस्क महिलाओं को मतदान के अधिकार की मांग पर जुलूस निकालकर अपनी आवाज को बुलंद किए थे। क्योंकि उस दौर में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार नहीं हुआ करता था।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

लैंगिक असमानता रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत 129वें स्थान पर

सीटू नेता ने कहा कि हमारे देश की सरकार का नारा है”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” लेकिन किंतु इस नारे की असमानता एवं भेदभाव हर क्षेत्र में दिखता है। हमारा देश भी लैंगिक असमानता (annual gender gap report) 2023 के रिपोर्ट के अनुसार दुनियां के 146 देशों के भारत का स्थान 127वें स्थान पर था जो दो स्थान गिरकर अब 129वें स्थान पर है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

इसके खिलाफ समानता के लिए संघर्ष जरूरी है। कार्ल मार्क्स ने 1864 में पहला अंतर्राष्ट्रीय में कहा था महिलाओं के बिना मजदूर वर्ग का आंदोलन नही हो सकता है।महिला दिवस महिलाओं के समानाधिकार के संघर्ष को तेज करने के लिए संकल्प लेने का दिवस है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

महिला विरोधी सरकार के खिलाफ है हमारा संघर्ष

महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा आज देश के सत्ता में वो ताकत काबिज है जो महिलाओं के समानाधिकार और स्वतंत्रता के घोर विरोधी है जो उनके कथनी एवं करनी में स्पष्ट दिखता है पिछले दिनों पहलवान बेटियों के लड़ाई में भी दिखा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

वे नारियों को घर के चार दीवारों तक ही सीमित कर सिर्फ संतान उत्पादन के मशीन के रूप में रखना चाहते है।उनके अनुसार शैशव काल में नारियों को पिता, युवावस्था में पति और वृद्धावस्था में पुत्र उनकी देखभाल करेगा। नारियों की कोई स्वतंत्रता नही होगी। पति का अनुसरण करना और पति को संतुष्ट करना ही नारी का परम धर्म है और इसी से उन्हें स्वर्ग लाभ होता है। यह लोग संपत्ति पर महिलाओं को अधिकार देने के विरोधी है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

महिला दिवस केवल शुभकामनाओं का नहीं बल्कि संघर्षों का देता है संदेश

सहायक महासचिव टी जोगा राव ने कहा-महिला दिवस को बहुत से लोग सिर्फ शुभकामनयों,बधाई तक सीमित रख देना चाहते है वे महिलाओं के शोषण,उत्पीड़न को ही जीवित रखना चाहते है। सिर्फ एक निर्दिष्ट दिन पर महिलाओं के लिए कुछ कार्यक्रम आयोजित कर वे महिला दिवस के उस संघर्ष को ही भुला देना चाहते है। किंतु सच्चाई यह है कि यह दिन समानता के लिए संघर्ष करने का प्रण लेने का दिन है ।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

आज भी समान काम के लिए समान वेतन से वंचित हैं महिलाएं

देश के बेरोजगारी की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ग्रामीण रोजगार में महिलाओं की स्थिति और भी भयावह है।ज्यादातर काम अस्थस्यी प्रकृति के होने के कारण महिलाएं समान काम के समान वेतन के अधिकार से वंचित है।
रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। कॉरपोरेट घरानों के मुनाफा की गारंटी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम कानून में परिवर्तन कर समान काम के समान वेतन के अधिकार को भी सरकार छीन लेना चाहती है। औद्योगिक क्षेत्र में भी जहां महिलाओं को शाम 6:00 बजे के बाद कारखाने में काम करना पर प्रतिबंध है वहां पर अब सरकार श्रम कानून में बदलाव कर रात्रि पाली में भी महिलाओं से काम करवाना चाहती है

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: International Women’s Day: महिलामय BSP का फाइनेंस डिपार्टमेंट, मस्ती संग कॅरियर ग्रोथ का मंत्र
Next: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 का मुद्दा उठेगा Parliament Budget Session में, घेराबंदी शुरू

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.