Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था पर भड़के इंटक नेता, सेक्टर-1 अस्पताल में ये सुविधा शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था पर भड़के इंटक नेता, सेक्टर-1 अस्पताल में ये सुविधा शुरू

13/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
INTUC-leader-furious-over-poor-system-of-Sector-9-hospital-this-facility-started-in-Sector-1-hospital
  • रिटायर्ड डॉक्टरों की तरह पैरामेडिकल स्टाफ को भी अस्पताल में रखने की मांग उठी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ह्दय रोगियों की दवाई उपलब्ध न होने, सभी वार्ड में पर्याप्त व्हील चेयर उपलब्ध ना होने, रामकृष्ण हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा लिखित दवाई उपलब्ध न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बीएसपी हॉस्पिटल में रिटायर्ड डॉक्टरों की तरह रिटायर्ड पैरामेडिकल स्टाफ को भी मानदेय पर लिए जाने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट: समाधान, ये शब्द नहीं सभागार का है नाम, अब यहीं होगी बैठकी

कार्यकारिणी की बैठक में शोभित राम सोरी ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हार्ट की दवाई उपलब्ध नहीं है, जिससे हार्ट मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है। कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि रामकृष्ण हॉस्पिटल से आने वाले डॉक्टर जो दवाई लिखते हैं उसमें से कुछ दवाइयां सेक्टर 9 की फार्मेसी में नहीं मिलती है और प्रबंधन इसको रीएंबर्समेंट भी नहीं करता है। प्रबंधन को चाहिए कि बाहर से बुलाए गए डॉक्टरों द्वारा लिखी दवाई उपलब्ध कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  जिस जगह पर वीरनारायण सिंह हुए शहीद, वहीं सीएम भूपेश बघेल ने की प्रतिमा स्थापित, रायपुर को 132 करोड़ की सौगात

सचिव सुनील खरवार ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में वार्डों में व्हील चेयर की कमी है। साथ ही वार्ड में अटेंडेंस के उपलब्ध रहने के बावजूद मरीज को अलग-अलग जगह चेक कराने के लिए परिवार के सदस्य को ही ले जाना पड़ता है। इससे परिवार के सदस्य को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।

उपाध्यक्ष गिरिराज देशमुख ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में रीएंबर्समेंट की व्यवस्था में परिवर्तन की जरूरत है। बीएसपी प्रबंधन ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे जो दवाइयां हॉस्पिटल में उपलब्ध नहीं है, उसे प्राइवेट मेडिकल स्टोर से तुरंत उपलब्ध कराया जा सके। कुछ पीएसयू द्वारा संचालित हास्पिटल में इस तरह की व्यवस्था अपनाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Steel Plant ने बिजली उत्पादन में रचा कीर्तिमान, DIC बधाई देने और ED पहुंचे मिठाई खिलाने

उप महासचिव अनिमेष पसीने ने कहा कि संयंत्र के अन्य विभागों की तरह सेक्टर 9 में भी पैरामेडिकल स्टाफ की कमी हो रही है। हालत तो यह है कि पर्याप्त ड्रेसर नहीं है। जल्द से जल्द पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रिटायर्ड डॉक्टरों को मानदेय राशि देकर उनकी सेवाएं ली जा रही है।

इसी तरह रिटायर्ड पैरामेडिकल स्टाफ को भी अस्पताल में रखा जाए। इससे मरीजों को होने वाली परेशानी से बचा जा सके। बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि अब सेक्टर 1 हॉस्पिटल में भी आंख, हड्डी एवं स्त्री रोग के डॉक्टर सप्ताह में 2 दिन बैठते हैं। संयंत्र कर्मी एवं परिवार के सदस्य यहां भी दिखा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP स्कूलों में स्पेलिंग का सरताज बना सेक्टर 9, दूसरे पर रुआबांधा और तीसरे स्थान पर सेक्टर-5 स्कूल

यूनियन महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि जब रिटायर डॉक्टरों को मानदेय राशि देकर अस्पताल में रखा जा रहा है तो पैरामेडिकल स्टाफ को क्यों नहीं। यह पूरी तरह से भेदभावपूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में दवाइयां के उपलब्ध नहीं होने पर बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर शीर्ष प्रबंधन से चर्चा कर इसका समाधान कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  Nagarnar Steel Plant: भारत का दूसरा सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस धधका, बस्तर में नए युग की शुरुआत

बैठक में यूनियन महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरण वर्मा, एसके बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, मदन लाल सिन्हा, सच्चिदानंद पांडे, गिरिराज देशमुख, अतिरिक्त महासचिव शेखर कुमार शर्मा, उप महासचिव विपिन बिहारी मिश्रा, अनिमेष पसीने, पीके विश्वास, सहायक कोषाध्यक्ष जीआर सुमन, वरिष्ठ सचिव राजकुमार रेशम राठौर, ज्ञानेंद्र पांडे, जीके अग्रवाल, केरमन मूर्ति, गुरुदेव साहू, उमापति मिश्रा, जसवीर सिंह, विंसेंट परेरा, ताम्रध्वज सिन्हा, जितेंद्र अग्रवाल, सुंदरमूर्ति, सुनील खरवार, गणेश सोनी, आरिफ मंजर, डीपी खरे सहित यूनियन पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई खुर्सीपार में प्रथम मिनी माता की मूर्ति स्थापित, सतनामी समाज के गुरु बने गवाह
Next: बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन: महज 7 वोट से महामंत्री बने संदीप, आनंद रजक ने दी कड़ी टक्कर

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.