Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: कौन चाह रहा कारखाना को कत्लखाना बनाना…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कौन चाह रहा कारखाना को कत्लखाना बनाना…!

Azmat ali 24/07/2025 (Last updated: 24/07/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Who is hell bent on turning the factory into a slaughterhouse

बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-1 में 22 जुलाई को 51 वर्षीय ठेका कर्मी दाल चंद पंडित का एक हाथ कंधे से कट गया।

एटक जिस आशंका को 2 साल से जाहिर कर रही है, वह हादसा 22 जुलाई को हो गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) को बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से बड़ी उम्मीद है। प्रोडक्शन और प्रॉफिट पर जोर है। लेकिन, कुछ गैर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही, ठेकेदारों की मनमर्जी से अब ये कारखाना कत्लखाना की राह पर है। बंद कमरे तक खुद और दिमाग को कैद रखने वालों को सुझाव दिया जाता है, जिस पर अमल के बजाय उसे कूड़ेदान में डाल दे रहे हैं। ताज़ा मामला हैरान करने वाला है।

22 जुलाई को बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-1 (SMS 1) में हादसा हुआ। स्ट्रिपर यार्ड में लोको के डी-कपलिंग के दौरान 51 वर्षीय ठेका कर्मी दाल चंद पंडित का एक हाथ कंधे से कट गया।

इस हादसे को रोका जा सकता था। लेकिन, लापरवाह लोगों ने मजदूर को अपाहिज कर दिया है। फिलहाल, रांची के मेडिका में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: डॉ. संजीवा रेड्डी ने डायरेक्टर पर्सनल से कहा: एरियर SAIL कर्मचारियों का अधिकार है, लेकर रहेंगे, ये मिला जवाब

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक की चिट्‌ठी पर ध्यान नहीं

इस तरह की घटना को लेकर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक (Bokaro Ispat Kamgar Union AITUC) ने साल 2024 और 2025 में आशंका जताते हुए कई सुझाव दिए। महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह की ओर से प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया। मई 2024 और अप्रैल 2025 में ज्ञापन दिया जा चुका है। ट्रैफिक विभाग की लापरवाही सीधेतौर पर नजर आ रही है।

एटक के प्रवक्ता अबु नसर बताते हैं कि यूनियन ने अपनी चिट्ठी में मुद्दा उठाया था। लिखा था कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों को जबरन अकेले लोको ड्राइवर एवं यार्ड पोर्टर को काम करा रहे हैं। जबकि माइनिंग दो यार्ड पोर्टर एवं दो लोको ड्राइवर का है।

आठ घंटे लगातार अकेले काम

आठ घंटे लगातार अकेले काम कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कभी-कभी दो शिफ्ट भी संभालने के लिए विवश किया जाता है। कम मैन पावर में काम कराया जा रहा है। इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL भिलाई स्टील प्लांट में इन्वेंट्री प्रबंधन नीति पर सीधी बात, पहुंचे BSL, RSP, DSP के एक्सपर्ट

कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मजदूरों को अनुचित ढंग से काम कराने के लिए विवश किया जा रहा है। साथ ही साथ पूरी मजदूरी भी नहीं दी जाती है। विरोध करने पर गेट पास छीलने की धमकी दी जाती है।

जिस बात का था डर, वही हुआ बोकारो में

ध्यान देने वाली बात यह है कि एटक जिस आशंका को 2 साल से जाहिर कर रही है, वह सच साबित हुई। हादसा 22 जुलाई को हो गया। मजदूर अकेले ही इंजन की कपलिंग खोल रहा था,जबकि एक अन्य साथी वहां होना चाहिए था।

वॉकी-टॉकी की मदद से वह लोको के पीछे की स्थिति को लोको पायलट से अवगत कराता। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अकेले ही मजदूर कपलिंग खोलने पहुंचा और हादसे की चपेट में आ गया, जिससे कंधे से उसका बाया हाथ कट गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व DGM लक्ष्मण बावने के घर पर BSP की बड़ी कार्रवाई, मकान सील

समय पर वेतन तक नहीं देते, पैसा वापस लेने की भी शिकायत

यूनियन का आरोप है कि जब भी गेट पास नवीनीकरण होता है तो तीन-चार मजदूरों को काम से बैठा दिया जाता है। इस प्रकार मजदूरों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

मासिक वेतन का भुगतान समय पर नहीं करना, वेतन पर्ची नहीं देना आम बात है। अटेंडेंस कम करके दिखाना, वेतन भुगतान के बाद पैसा वापस करने के लिए दवाव बनाना, मानो कार्य शैली बन चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: मैकेनिकल ज़ोन के कार्मिकों को मिला शिरोमणि पुरस्कार

डीआइसी को लिखे पत्र की कॉपी यहां तक गई, लेकिन रिजल्ट शून्य

1. अधिशासी निदेशक (संकार्य)

2: अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन)

3. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन)

4. मुख्य महाप्रबंधक (यातायात विभाक)

5. महाप्रबंधक (मानव संसाधन-अद्योगिक)

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट हादसे में जख्मी मजदूर रांची रेफर, कंधे से कटा है हाथ, देखें वीडियो

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर ISP कर्मचारियों ने किया रक्तदान, BMS के इवेंट में पहुंचे ईडी भी
Next: मोदीजी भिलाई स्टील प्लांट के मकानों से बाहर कराइए शासकीय अधिकारियों-नेताओं को, BSP OA के लेटर पर PMO एक्टिव

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.