क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6: BSP से रिटायर कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला जमा निधि के अंतिम भुगतान का चेक

Ispat Karmachari Co-operative Credit Society Ltd. Sector-6 Retired Employees and Officers of BSP Received Cheque
  • सोसाइटी और बीएसपी के प्रति वरिष्ठ कर्मियों का योगदान अविस्मरणीय: बृज बिहारी मिश्र

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माह जनवरी और उससे पूर्व सेवानिवृत्त हुए बीएसपी कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।

अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और उनकी जमा निधियों के अंतिम भुगतान का चेक प्रदान किया। इस दौरान अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति हम सब के करियर की एक नैसर्गिक व्यवस्था है लेकिन हमारे वरिष्ठ साथियों ने जो योगदान भिलाई इस्पात संयंत्र और हमारी सोसाइटी के प्रति दिया है,वह हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नगर सेवाएं विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कृष्णानंद रॉय ने कहा कि सेक्टर-6 सोसाइटी ने पूरे सेवाकाल में हमेशा एक सहायक की भूमिका निभाई। उन्होंने सोसाइटी के कामकाज की भी तारीफ की।

रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से प्रवीण कुमार इंग्ले ने कहा कि सेक्टर-6 सोसाइटी की सदस्यता अपने सेवाकाल के शुरूआती दौर में ही ले ली थी और जब भी जरूरत पड़ी समय पर ऋण मिल गया। कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से एस धनराजू ने कहा कि सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज में पारदर्शिता है और ऋण व अन्य प्रकरणों पर त्वरित निर्णय होता है। इस वजह से सोसाइटी की साख कर्मियों के बीच बनी हुई है।

इस अवसर पर अन्य रिटायर कर्मियों में दल्ली मैकेनाइज्ड माइंस से सेवन लखन प्रसाद,नंदिनी मैकेनाइज्ड माइंस से पुरुषोत्तम ठाकुर,मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट से अप्पा राव, प्लेट मिल से कलीराम,सुरेंद्र गौड़,परमजीत सिंह,सुखविंदर सिंह,कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से श्यामलाल,स्टील स्ट्रक्चरल शॉप से अमरदास,दिलीप कुमार,ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से प्रेमलाल,आरसी लैब से अरविंद कुमार,रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से कमलेश  कुमार, जीवनंदन वर्मा,रिफ्रैक्टिव इंजीनियरिंग विभाग से आनंद कुमार,एलडीसीपी से संजय कुमार,सिंटर प्लांट-2 से रूप राम,एचएम(ई)से राजीव कुमार, मेडिकल से सीमा मजूमदार,शैलेंद्र पांडेय,मैकेनिकल सर्विसेज से सुकृति देव और ब्लास्ट फर्नेस से शिव कुमार राघव को भी ससम्मान विदाई दी गई।

आयोजन में संचालक मंडल उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा,सदस्य हरिराम यादव,जे के गहिने,विनोद कुमार वासनिक,नीरजा शर्मा और पवन कुमार साहू,शैलेश कुमार सिंह,सुनील कुमार शर्मा,टी के ध्रुव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। समूचे कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एम मुरलीधर और आभार संचालक कुलेश्वर चंद्राकर ने व्यक्त किया।