Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जंतर-मंतर आंदोलन: छात्रों पर लाठीचार्ज का गुस्सा, भिलाई में शाम को जलेगी लौ, मशाल जुलूस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जंतर-मंतर आंदोलन: छात्रों पर लाठीचार्ज का गुस्सा, भिलाई में शाम को जलेगी लौ, मशाल जुलूस

Azmat ali 25/07/2026 (Last updated: 25/07/2026)
jantar-mantar-protest-outrage-over-lathi-charge-on-students-torchlight-procession-in-bhilai-this-evening

आयोजकों ने नागरिकों से आह्वान किया कि 25 जुलाई को शाम 6 बजे सेल परिवार चौक, सिविक सेंटर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

  • भिलाई में होगा मशाल जुलूस और जनप्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नीट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के खिलाफ, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा युवाओं के बेहतर भविष्य की मांग को लेकर ‘हम भारत के लोग’ के बैनर तले 25 जुलाई 2026, शनिवार को शाम 6 बजे से भिलाई में मशाल जुलूस एवं जनप्रदर्शन आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेल परिवार चौक, सिविक सेंटर, भिलाई में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे और मशाल जुलूस के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यह कार्यक्रम नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अपारदर्शिता के खिलाफ लोकतांत्रिक प्रतिरोध का संदेश देगा।

छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए एकजुट होने का आह्वान

आयोजकों ने कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाएं देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ी हैं। पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास टूटता है और उनका भविष्य प्रभावित होता है। इसलिए यह केवल छात्रों का नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का सवाल है। ‘हम भारत के लोग’ ने छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों, श्रमिकों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस संघर्ष में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मशाल जुलूस को सफल बनाने की अपील

आयोजकों ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि 25 जुलाई को शाम 6 बजे सेल परिवार चौक, सिविक सेंटर, भिलाई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और मशाल जुलूस एवं जनप्रदर्शन को सफल बनाएं। यह मशाल जुलूस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शिता, शिक्षा के अधिकार और बेहतर भविष्य की सामूहिक आवाज है। आयुर्वेदिक होने कहा कि हम सब मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगें। अन्याय के खिलाफ हम खड़े होंगे, चुप नहीं रहेंगे। मिलकर लड़ेंगे, मिलकर जीतेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Authority of India Limited: राजस्व में सबसे आगे भिलाई स्टील प्लांट, पर मुनाफे में तीसरे नंबर पर, RSP अव्वल
Next: IISCO Steel Plant Union Election: घोषणा पत्र बनना शुरू, SAIL ISP इंटक का नारा, आपकी सलाह-हमारा संकल्प

Related Stories

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.