Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे सेल प्रबंधन-एनजेसीएस लीडर, वेज रिवीजन, एरियर, बोनस संग ये मुद्दे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे सेल प्रबंधन-एनजेसीएस लीडर, वेज रिवीजन, एरियर, बोनस संग ये मुद्दे

Azmat ali 31/10/2025 (Last updated: 31/10/2025) 1 minute read
SAIL Management-NJCS Leaders Reached the office of the Central Chief Labour Commissioner, Raising issues including Wage Revision, Arrears, Bonus etc

मीटिंग में इंटक से वंश बहादुर सिंह, हरजित सिंह, एटक से विद्यासागर गिरी, सीटू से सुरेश कुमार, एचएमएस से सुकांत रक्षित, बीएमएस से संजीव बनर्जी।

  • विवाद को सुलझाने के लिए 26 नवंबर 2024 को केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय में पिछली बैठक हुई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन, बकाया 39 माह के एरियर, ग्रेच्युटी, बोनस, ठेका मजदूरों के वेतन समझौते पर दिल्ली में बैठक है। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त कार्यालय द्वारका में सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियन सदस्यों के बीच बैठक 11.30 बजे से है।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए सभी पदाधिकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं। एनजेसीएस सदस्य व भिलाई इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी, सेलम स्टील प्लांट के सीटू जनरल सेक्रेटरी केपी सुरेश कुमार, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर इंटक के महासचिव हरजीत सिंह, बीएमएस से संजीव बनर्जी, दुर्गापुर स्टील प्लांट एचएमएस से सुकांत रक्षित बैठक में यूनियन प्रतिनिधि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने ग्रेच्युटी 25 लाख करने का 29 अक्टूबर को किया प्रावधान, 30 को सर्कुलर जारी, अब पर्क्स पर SEFI ये बोला

बता दें कि सेल प्रबंधन और यूनियनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए 26 नवंबर 2024 को केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली ने बैठक बुलाई थी। बैठक बेनतीजा ही समाप्त हो गई थी। प्रबंधन ने बैठक छोड़ दिया था।

सीटू के ललित मोहन मिश्र ने लंबित मुद्दों को एजेंडे में लिखने की जिद की थी। इसके उल्लेख के बगैर साइन करने से मना कर दिया था। इस बात से प्रबंधन नाराज हुआ और वह भी बैठक छोड़कर चला गया था। फिलहाल, वेज रिवीजन, एरियर, ग्रेच्युटी,ठेका मजदूर, बोनस पर कुछ सकारात्मक खबर आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पास है 23 सोने का सिक्का, ऐसे ले सकते हैं आप भी, पढ़ें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आखिर तक जमीं रहीं जेमिमा, शतक ने भारत को पहुंचाया #CWC25 के फाइनल में, जीत के जश्न में छलका आंखों से आंसू
Next: कोक ओवन-सीसीडी से रिटायर कार्मिकों को मंत्र-अंतिम भुगतान की राशि राष्ट्रीयकृत बैंक में ही करें जमा, मेडिक्लेम सुविधा का लें लाभ

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.