Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: प्रमोशन रुकने से भड़की संयुक्त यूनियन, BSP ईडी वर्क्स कार्यालय का घेराव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: प्रमोशन रुकने से भड़की संयुक्त यूनियन, BSP ईडी वर्क्स कार्यालय का घेराव

04/01/2025 1 minute read
Joint union enraged by stopping promotion, siege of BSP ED Works office

ईडी वर्क्स अंजनी कुमार शहर से बाहर है। सोमवार को वह लौटेंगे। यूनियन नेताओं संग मंडे को बैठक प्रस्तावित है। विवाद गहराया है।

  • कर्मचारी नेता ईडी वर्क्स से मिलने संयंत्र भवन पहुंचे। ईडी वर्क्स के टीए अजय कुमार से विवाद हो गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हड़ताल के बाद प्रमोशन रोकने का विवाद गहराता जा रहा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई प्लांट में हड़ताल के बाद प्रमोशन रोकने का मामला तूल पकड़ चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

पर्सनल डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग का बहिष्कार करने के बाद संयुक्त यूनियन के नेताओं ने ईडी वर्क्स कार्यालय को घेर लिया। काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। शहर से बाहर होने की वजह से ईडी वर्क्स अंजनी कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी। सोमवार को बैठक प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

शनिवार सुबह संयुक्त यूनियन के नेताओं ने काफी हाउस में बैठक कर रणनीति बनाई। यह तय किया गया कि पर्सनल विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रमोशन को ईडी वर्क्स के आदेश पर ही रोका गया है। क्यों न ईडी वर्क्स से ही सीधी मुलाकात की जाए। कर्मचारियों के प्रमोशन को बहाल कराया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मिडिल और हाई स्कूल विज्ञान शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता निर्माण के लिए जॉय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन के साथ MOA

इसी विषय को लेकर कर्मचारी नेता ईडी वर्क्स से मिलने संयंत्र भवन पहुंचे। वहां ईडी वर्क्स के टीए अजय कुमार से सामना हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि ईडी वर्क्स भिलाई में नहीं हैं। सोमवार को लौटेंगे। इस पर कई नेताओं ने कहा कि जो भी प्रभारी अधिकारी यहां हैं, उनसे मुलाकात कराइए, क्योंकि इसी कार्यालय के मौखिक आदेश पर कर्मचारियों का प्रमोशन रोका गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग न मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

प्रमोशन को बहाल करना ही होगा। इसके बगैर किसी बात पर कोई समझौता संभव नहीं है। इतना सुनते ही अजय कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा-आप लोग हमें धमकी दे रहे हैं। इस बात को लेकर काफी कहासुनी हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 4 जनवरी तक साढ़े 3 घंटे बिजली कटौती, आया शेड्यूल

बीच बचाव करते हुए नेताओं ने कहा-आप यहां के जिम्मेदार अधिकारी से बात कराइए। आपका काम हमारी बात को वहां तक पहुंचाना है। पर्सनल डिपार्टमेंट के अधिकारी बोल रहे हैं कि ईडी वर्क्स कार्यालय के मौखिक आदेश पर प्रमोशन रोका गया है।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

इस पर उन्होंने कहा-मेरी जानकारी में ऐसा नहीं है। इस कार्यालय से कोई आदेश जारी नहीं हुआ। पर्सनल डिपार्टमेंट से किसने ये कहा। उनका नाम बताइए। इस बीच एक कर्मचारी नेता ने रेल मिल का नाम ले लिया। कहासुनी का दौर जारी रहा।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: कर्मचारियों के लिए अब चकाचक ‘समृद्धि भवन’, रिटायरमेंट से पहले डीआईसी की एक और सौगात

अंत में यूनियन नेताओं ने आपस में चर्चा कर चेतावनी दी कि अगर, प्रमोशन बहाल नहीं हुआ तो प्रोडक्शन को ठप कर देंगे। ईडी वर्क्स कार्यालय के अधिकारी ने कहा कि आप लोग एचआर के माध्यम से यहां आइए। इस पर यूनियन नेताओं ने जवाब दिया कि यह काम ईडी वर्क्स का है। मीटिंग में किसको बुलाएंगे और किसको नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट: इंदिरा गांधी पार्क चिड़ियाघर ने संवारा तेंदुए का बाड़ा, डीआइसी ने काटा फीता

ईडी वर्क्स कार्यालय पहुंचने वालों में इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, बीएमएस से चन्ना केशवलू, वशिष्ठ वर्मा, सीटू से एसपी डे, टी.जोगा राव, एटक से विनोद कुमार सोनी, विनय मिश्रा, एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्र, हरिराम यादव, एक्टू से जेएल कुर्रे, मुक्तानंद, लोइमू से सुरेंद्र मोहंती, डीके सोनी, इस्पात श्रमिक मंच से शेख महमूद, अरुण सार्वा, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता, टंडन दास आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट: इंदिरा गांधी पार्क चिड़ियाघर ने संवारा तेंदुए का बाड़ा, डीआइसी ने काटा फीता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के खाते में आए 651.62 करोड़
Next: प्रमोशन रोकने के खिलाफ बीएसपी अनाधिशासी जाएगी कोर्ट, मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.