Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कल्याण कॉलेज में 50 से ज्यादा बनाए नॉलेज फुल मॉडल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कल्याण कॉलेज में 50 से ज्यादा बनाए नॉलेज फुल मॉडल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Azmat ali 25/11/2025 1 minute read
Kalyan College Created over 50 knowledge-Based Models Demonstrating Student Talent

कल्याण कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ.विनय शर्मा ने मॉडल की सराहना की। कहा-यह प्रतिभा आने वाले शोधकर्ताओं की पहचान है।

  • प्राणीशास्त्र विभाग में तीन दिवसीय भव्य मॉडल प्रदर्शनी। विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर कर आई सामने।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर–7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय मॉडल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित भव्य मॉडल प्रदर्शनी ने महाविद्यालय परिसर में ज्ञान, विज्ञान और नवाचार का अद्भुत संगम निर्मित किया।

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक समझ, सृजनात्मकता, मॉडल निर्माण कौशल और नवाचार क्षमता को ऐसे प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया कि आगंतुक क्रिएटिविटी की प्रशंसा करते रहे।

50 से अधिक मॉडलों ने खींचा ध्यान

इस प्रदर्शनी में 50 से भी अधिक मॉडल्स प्रस्तुत किए गए। इसमें अनेक वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल्स आकर्षण का केंद्र रहे। प्रमुख मॉडल की बात की जाए तो सोलर सिस्टम, पैलेमोन का ह्दय एवं धमन्य तंत्र (Palaemon Heart & Arteries System), प्रोटोजोआ जनित रोग (Protozoan Diseases), जीवाश्म अध्ययन (Fossils Study), अकशेरुकी एवं परजीवी एल्बम (Invertebrates & Parasite Albums), Environmental Bio–Geo Chemical Cycles, मानव एवं घोड़े का जैव विकास (Human & Horse Evolution), Human Brain & Chromosome Model, ‘Origin of Life’ का स्वचालित मॉडल आदि ने सभी का ध्यान खींचा।

सभी मॉडल में विद्यार्थियों की मेहनत, वैज्ञानिक शुद्धता, कल्पनाशील सोच और शानदार प्रस्तुति कौशल की चमक स्पष्ट दिखाई दी। अतिथि एवं दर्शकों ने मॉडल्स को अद्भुत, प्रभावशाली और शोध स्तर का कार्य बताया और जमकर प्रशंसा की गई। जबकि अनेक महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी की तारीफ की।

इस आयोजन में शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञ भी शामिल हुए। आयोजन में गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज, धनोरा (दुर्ग) के प्राणीशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ.हेमा कुलकर्णी ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि “ऐसे नवाचारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले मॉडल विद्यार्थियों को शोध और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का उत्साह कई गुना बढ़ गया। कल्याण कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ.विनय शर्मा ने मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतिभा आने वाले शोधकर्ताओं की पहचान है। प्राचार्य डॉ.शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि, नवाचार क्षमता और प्रायोगिक दक्षता भविष्य में उन्हें उत्कृष्ट शोधकर्ता बनने की दिशा में प्रेरित करती है।

इस आयोजन में प्राणीशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ.शिप्रा सिन्हा, सहायक प्राध्यापक नुसरत खान, दिपांशु तारम, शैलेश कोशले, गंगा साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही। साथ ही साइंस फैकल्टी के हेड डॉ.गुणवंत चंद्रोल, बॉयोटेक्नालॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ.सौम्या खरे, फिजिक्स डिपार्टमेंट की हेड डॉ.नीलम शुक्ला, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.कविता वर्मा, डॉ.नागमणि, डॉ.अनुपमा, डॉ.छाया, मनमिता सिंह राजपूत, राकेश कुमार साहू, ललिता, प्रियंका साहू, गुलेश्वरी साहू, नेहा सिंह, चेतना आदि की उपस्थित रहीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: बीएसपी में 6500 से ज्यादा नहीं रखने हैं कर्मचारी-अधिकारी, कोई आया तो कोक ओवन भी सौंप देंगे प्राइवेट हाथों में
Next: प्रधानमंत्री श्रम और विश्वकर्मा पुरस्कार शुरू कराइए मंत्रीजी, 2018 में सेल कर्मचारियों ने जीते थे 31 अवॉर्ड

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.