Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रधानमंत्री श्रम और विश्वकर्मा पुरस्कार शुरू कराइए मंत्रीजी, 2018 में सेल कर्मचारियों ने जीते थे 31 अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

प्रधानमंत्री श्रम और विश्वकर्मा पुरस्कार शुरू कराइए मंत्रीजी, 2018 में सेल कर्मचारियों ने जीते थे 31 अवॉर्ड

Azmat ali 25/11/2025 1 minute read
Minister should start Prime Ministers Labor Award and Vishwakarma Award BAKS

सभी लंबित वर्ष के लिए एक साथ प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार, विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार की मांग: बीएकेएस

  • पिछले 5 वर्षो से बंद है सभी श्रम पुरस्कार। अभी तक रिकॉर्ड संख्या में सेल कर्मियों ने जीते हैं पुरस्कार।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर पिछले 5 वर्षों से बंद श्रम पुरस्कारों को पुनः प्रारंभ कराने का मांग किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के कारखानो में काम करने वाले नियमित कामगारों की संख्या 1 करोड़ 96 लाख पहुँच गई है, जिनके उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने तथा पुरस्कृत करने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के माध्यम से विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार ,प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार दिए जाते हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की अनुषंगी इकाई कारखाना सलाह, सेवा एवं श्रम संस्थान के द्वारा सबसे योग्य आवेदको का चयन किया जाता है। उपरोक्त पुरस्कार अंतिम बार 2023 में प्रदर्शन वर्ष 2018 के लिए दिए गए थे। उक्त वर्ष कुल 69 पुरस्कारो में सेल के कर्मियों ने अकेले 31 पुरस्कार जीते थे।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रदर्शन वर्ष 2020 के लिए अंतिम बार आवेदन मँगाने का सर्कुलर अपलोड है। श्रमिक वर्ग के श्रेष्ठ कार्यों को सरकार द्वारा प्रमाणित करने का सबसे बढ़िया तरीका को स्थगित या बंद करना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। यह एक प्रकार से विभिन्न कारखानों में नियोजित 1 करोड़ 96 लाख श्रमिक वर्ग के साथ भेदभाव भी है।

यूनियन ने पत्र के माध्यम से श्रम एवं रोजगार मंत्री से माँग किया है कि सभी लंबित वर्ष के लिए एक साथ प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार , विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार की घोषणा करें। इसके साथ ही कारखाना सलाह, सेवा एवं श्रम संस्थान को निर्देशित करने का मांग भी किया है कि वह प्रत्येक बीते वर्ष के लिए समय पर श्रम पुरस्कारों के लिए आवेदन मंगाएं। योग्य श्रमिकों का चयन करें।

सेल कर्मियों ने कुल श्रम पुरस्कार का 20-25% हिस्सा जीता

इतने महत्वपुर्ण श्रम पुरस्कारों को स्थगित करना श्रमिक वर्ग के साथ पूर्ण रूप से भेदभाव है। सेल कर्मियों ने कुल श्रम पुरस्कार का 20-25% हिस्सा जीता है, जो सेल कर्मियों के श्रम को प्रमाणित कर रहा है।

हरिओम, अध्यक्ष-बीएकेएस बोकारो

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण कॉलेज में 50 से ज्यादा बनाए नॉलेज फुल मॉडल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Next: राउरकेला स्टील प्लांट: 450 से अधिक लोगों का हौसला दिखा Pre Half Marathon Promo Running में

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.