Suchnaji

कांवड़ यात्रा 2023: विधायक देवेंद्र यादव संग हजारों भक्तों का जत्था जल चढ़ाने बढ़ा देवबलौदा मंदिर की ओर, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन समाज ने की पुष्प वर्षा

कांवड़ यात्रा 2023: विधायक देवेंद्र यादव संग हजारों भक्तों का जत्था जल चढ़ाने बढ़ा देवबलौदा मंदिर की ओर, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन समाज ने की पुष्प वर्षा
  • जय हनुमान सेवा वाहिनी ने निकाली कावड़ यात्रा
  • पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ कांवड़ पद यात्रियों का भव्य स्वागत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भव्य कावड़ पद यात्रा की शुरूआत की। हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, बोल बम के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

सबसे पहले सुबह करीब 6 बजे पवित्र शिवनाथ नदी दुर्ग में भक्तों ने स्नान किया। शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से महाअभिषेक किया गया। इसके बाद संकल्प लेकर देवबलौदा स्थित भोलेबाबा की प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों के साथ पैदल कांवड़ में जल लेकर निकले।

इस बार 1 हजार से अधिक महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं। नंगे पैर बारिश में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा कर रहे है। कांवड़ यात्रा का पूरे शहर भर में जगह-जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद गंजपारा चौक में सैकड़ों भक्तों ने कांवड़यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। फल-जूस आदि वितरण किए। डीजे की धुन में हर हर महादेव,मेरा भोला है भंडारी जैसे भक्तिगीत में भक्त झूमते नाचते यात्रा कर रहे।

ये खबर भी पढ़ें:CIL NEWS: छत्तीसगढ़ से अधिक है महाराष्ट्र का जमीन रेट, फिर भी किसानों को कम दाम दे रहा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, HMS ने CM एकनाथ शिंदे तक उठाई आवाज

मुस्लिस समाज ने कांवड़ यात्रा के रास्ते पर बिछाए फूल, स्वागत

कांवड़ यात्रा दुर्ग शिवनाथ नदी से गंज पारा से सीधे सांइस कालेज होते हुए वायशेप ब्रिज से होकर सेक्टर 9 चौक पहुंची। जहां शहर के मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों ने कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्री का फूलों का हार पहनाया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बाबा भोलेनाथ के भक्तों को फल और जूस वितरण किए और भाईचार, सदभावना का परिचय दिए।

सिर्फ यही नहीं ईसाई,सिक्ख समाज के अलावा यादव,कुर्मी क्षत्रिय समाज, सतनामी, देवांगन समाज, बड़बलिजा जातीय संगम के सम्मनित नागरिकों ने जमकर स्वागत किया। बाबा भोलेनाथ के भक्तों को शीतल जल,फल,पुष्प अर्पित किए और हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रियों के साथ महादेव की आराधना की।

ये खबर भी पढ़ें:छावनी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

11 ज्योतिलिंग के हुए दर्शन

इस यात्रा में बेहद आकर्षक झांकी भी है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा शहर शिवमय हो गया है। चारो आरे सिर्फ हर हर महादेव के जय कारे सुनाई दे रहे हैं। डीजे में बाबा भोलेनाथ के भक्ति गीत से भक्त झूम रहे है। चारो ओर सिर्फ बोल बम के जयकारे सुनाई दे रहे है। पहली बार कांवड़ यात्रा में भी में एक साथ 11 ज्योर्तिलिंगों के एक साथ दर्शन भी हो रहे है। सेक्टर 4 चौक में भक्तों ने झांकी बनाई है जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

महापौर ने किया स्वागत

दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किए। भक्तों को फल, जल, वितरण किए। सभी भक्तों को पुष्प की माला पहनाया। इनके साथ ही महाराष्ट्र मंडल, भिलाई तेलगा समाज सेक्टर 4 जगन्नाथ सेवा समिति, सेवा परमो धर्म, नव उपासना सेवा समिति सेक्टर 5 ने भी जमकर स्वगत किया।

हजारों भक्तों ने पाया बाबा का महा प्रसाद

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से निकली कावड़ यात्रा सेक्टर 4 चौक पार कर चुकी है। कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार करने बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने के लिए जगह-जगह चौक चौराहों पर पंडाल लगाए गए हैं।

अलग-अलग संस्था समाज के द्वारा लगाए गए इन पंडालों में बाबा के भक्तों को महा प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। कहीं पर फल,शरबत, तो कहीं पर पोहा, साबूदाना,जूस आदि भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरण किया जा रहा है। हजारों की संख्या में भक्त इस यात्रा में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय हनुमान सेवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष भट्‌ट, प्रदेश महामंत्री डामेंद्र परगनिहा, जिला अध्यक्ष भोलू श्रीवास्तव का योगदान रहा।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117