Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग फेसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य बने केके झा
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग फेसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य बने केके झा

30/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
KK-Jha-became-a-member-of-the-Chhattisgarh-Micro-Small-and-Medium-Industries-Facilitation-Council
  • अपनी नियुक्ति के लिए केके झा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा का आभार व्यक्त किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ के महासचिव केके. झा को छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने एक बार फिर महती जिम्मेदारी दी है। राज्य सरकार द्वारा गठित छत्तीसगढ़ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग फेसिलिटेशन काउंसिल का उन्हें सदस्य बनाया गया है। पूर्ण रूप से संवैधानिक इस संस्था में उनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। उनकी इस नियुक्ति से औद्योगिक संगठनों में हर्ष की लहर है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL में सोमा मंडल का दौर खत्म, PESB में होगा शुरू, Forbes की शक्तिशाली महिला ने डायरेक्टर इंचार्ज के फैसलों को कभी नहीं बदला, कहीं खुशी-कहीं गम, पढ़ें स्टोरी

अपनी नियुक्ति के लिए केके झा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने फेसिलिटेशन काउंसिल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा एक एक्ट के तहत हर राज्य को यह अधिकार दिया गया है कि वह एमएसएमई फेसिलिटेशन काउंसिल का गठन करें तथा इसके माध्यम से छत्तीसगढ के एमएसएमई उद्योगों के रुके हुए भुगतान का त्वरित गति से निबटान करें।

ये खबर भी पढ़ें:    Mazdoor Diwas 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कीजिए Paid Holiday, BSP, कोल इंडिया, बालको, NTPC, JSPL संग अन्य सेक्टर में करीब 10 लाख से अधिक हैं मजदूर

श्री झा ने बताया कि इस काउंसिल में शासकीय विभागों एवं औद्योगिक संगठनों व व्यवसायिक संगठनों से सदस्य बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के एमएसएमई उद्योगों का पेमेंट यदि लंबित है और बड़े उद्योग पेमेंट नहीं दे रहे हैं तो दोनों पक्ष इस संवैधानिक संस्था के पास आएंगे। पूरे मामले की न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:   SEFI Logo-Website Launch: SAIL चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले सेल, RINL, मेकॉन, NMDC, नगरनार स्टील प्लांट के अफसरों को दे गईं यादगार तोहफा

कोशिश रहेगी कि आपसी बैठक में समझौता होकर पेमेंट हो जाए अन्यथा न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाती है इस काउंसिल का जो निर्णय होता है, इसके खिलाफ संबंधित पक्ष केवल हाईकोर्ट ही जा सकता है। श्री झा ने कहा कि इस नियुक्ति के बाद वे एमएसएमई उद्योगों का जहां भी पेमेंट रुका हुआ है, जो केस पेंडिंग चल रहे हैं उनका त्वरित गति से निपटान करेंगे।

केके झा ने कहा कि पिछले चार दशक से वे विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में उन्हें कई जिम्मेदारियां दीं। उन्हें जो भी जिम्मेदारियां मिली उसे पूरी जवाबदारी से निभाने का प्रयास किया। एमएसएमई जिला उद्योग संघ दुर्ग के वे अध्यक्ष हैं तथा छत्तीसगढ़ लघु सहायक उद्योग संघ के महासचिव हैं। प्रदेश शासन ने अब उन्हें जो पद दिया है यह छत्तीसगढ़ के उद्योगों के लिए गर्व की बात है। विभिन्न औद्योगिक संगठनों की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में सोमा मंडल का दौर खत्म, PESB में होगा शुरू, Forbes की शक्तिशाली महिला ने डायरेक्टर इंचार्ज के फैसलों को कभी नहीं बदला, कहीं खुशी-कहीं गम, पढ़ें स्टोरी
Next: International Labor Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट करा रहा आर्केस्ट्रा, इंटक ठेका यूनियन, BWU सम्मान समारोह और CITU करेगा बोरिया गेट पर प्रदर्शन

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.