Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर: ड्यूटी से बाहर आते ही गेट पर मिला चना-शरबत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर: ड्यूटी से बाहर आते ही गेट पर मिला चना-शरबत

Azmat ali 05/06/2026 (Last updated: 05/06/2026) 1 minute read
IISCO Steel Plant Burnpur BMS Distributed Gram and Cold Drinks at the Gate

ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर 7 जून (रविवार) को यूनियन कार्यालय में अधिवेशन होगा।

  • आईएसपी के सभी प्रमुख गेटों पर श्रमिकों एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम आयोजित

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। आईएसपी के प्रमुख प्रवेश द्वार स्कोब गेट, फ्लाईओवर गेट एवं न्यू टाउन गेट पर श्रमिकों और राहगीरों के लिए ठंडा शरबत एवं चना वितरण किया गया। सेल आईएसपी के श्रमिक संगठन बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ एवं बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) की ओर से शुक्रवार को आयोजन हुआ। भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे हजारों श्रमिकों एवं आम लोगों ने इस सेवा कार्यक्रम का लाभ उठाया।

यूनियन के महासचिव संजीत बनर्जी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए संगठन द्वारा पहली बार इस प्रकार का जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे श्रमिकों एवं आम जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

शरबत वितरण कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई का कार्य भी भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के बाद परिसर पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहे। इस पहल ने सामाजिक सेवा के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य आईएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय वेतनमान शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर जागरूकता फैलाना भी था। इसी मुद्दे पर बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ द्वारा आगामी 7 जून (रविवार ) को यूनियन कार्यालय में एक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात केंद्रीय वेतनमान सहित ठेका श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा अधिकारों को लागू कराने के लिए प्रबंधन एवं सरकार के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

महासचिव ने कहा कि पिछले महीने भी इसी मांग को लेकर संगठन द्वारा एक विशाल गेट मीटिंग आयोजित की गई थी। श्रमिकों के हितों की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और संगठन इसे सफल मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष महेश बनर्जी, महासचिव संजीत प्रसाद, बिजॉय कुमार, अमित सिंह, अशोक सिंह, प्रभात कुमार, रवि शंकर, कृपा शंकर, राजीव कुमार, मीत भाई, श्रीकांत साह, संतोष झा सहित सैकड़ों यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में कस्टमर मीट, ग्राहकों को घुमाया प्लांट, बताया प्लान
Next: Bhilai Steel Plant से 3 हजार करोड़ की लोहा चोरी, जबकि एरियर में चाहिए करीब 1,000 करोड़, CMD साहब दीजिए ध्यान…

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.