Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जीवन प्रमाण पत्र एकत्रीकरण शिविर: जमा कीजिए ईपीएफओ में जीवित होने का प्रमाण, वरना रुकेगी पेंशन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

जीवन प्रमाण पत्र एकत्रीकरण शिविर: जमा कीजिए ईपीएफओ में जीवित होने का प्रमाण, वरना रुकेगी पेंशन

Azmat ali 03/11/2025 1 minute read
Life Certificate Collection Camp Submit Proof of Being Alive to EPFO Otherwise Pension Will be Stopped

भविष्य में पोस्ट ऑफिस स्टाफ द्वारा प्रत्येक पेंशनर के घर पहुंच कर, जीवन प्रमाण पत्र का एकत्रीकरण करने की योजना है।

  • कोरबा, बैलाडीला बचेली, जगदलपुर, कांकेर, दुर्ग भिलाई, खैरागढ़ छुईखदान जैसी जगहों पर ये शिविर लगाए जाएंगे।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। पेंशनभोगियों को राहत देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पेंशन संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ द्वारा ईपीएफओ और एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से रायपुर में जीवन प्रमाण पत्र एकत्रीकरण शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि गौरव डोगरा-भविष्य निधि आयुक्त को बीजे पटनायक सचिव द्वारा और विशेष अतिथि अंकित कुमार को बीबी बोरकर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात यू वरदराजन अध्यक्ष, एफसीआई, नारायण भावसार, अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम, डीके गोरहा, मार्कफेड से और राजनांदगांव से आए एजाज़ुर रहमान का भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने बताया कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय संघर्ष समिति, ईपीएफओ और एनएमडीसी के सहयोग से लगातार शिविर का आयोजन कर वृद्ध सेवानिवृत्तों की सेवा में शिविर लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 𝐎𝐅 𝐓𝐇𝐄 𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃: 52 साल के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप जीता भारतीय बेटियों ने, दीप्ति का चला जादू

इस साल इस क्रम में आज पहला शिविर है और आने वाले कुछ दिनों में कोरबा, बैलाडीला बचेली, जगदलपुर, कांकेर, दुर्ग भिलाई, खैरागढ़ छुईखदान जैसी जगहों पर ये शिविर लगाए जाएंगे। अंकित कुमार-लेखाधिकारी ने कहा कि अब मोबाइल की मदद से पेंशनर चाहे तो अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निकट भविष्य में वे प्रयत्न करेंगे कि एक ट्रेनिंग प्रोग्राम की रूपरेखा बनाकर सदस्यों को ट्रेनिंग दें। उनकी इस भावना की सभी ने खुले दिल से तारीफ की।

अंत में मुख्य अतिथि गौरव डोगरा-क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि निकट भविष्य में पोस्ट ऑफिस स्टाफ द्वारा प्रत्येक पेंशनर के घर पहुंच कर, जीवन प्रमाण पत्र का एकत्रीकरण करने की योजना है। ताकि पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में कोई दिक्कत न हो और घर बैठे उनके जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया जाए। उन्होंने जोर दे कर कहा कि पेंशन संबंधी किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: वाह…! SAIL BSL के स्पेशल ग्रेड स्टील से बन रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, मोटर्स और जनरेटर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CIL NEWS: एसईसीएल में पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने 4 नवंबर से विशेष शिविर, साथ लाएं PPO, बैंक पासबुक
Next: SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट के होनहार अधिकारी एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड स्कीम से सम्मानित

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.