Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election 2024 Result Live: Chhattisgarh की इस सीट का रिजल्ट डिक्लेयर, कांग्रेस के थे MLA, BJP से बने सांसद
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Result Live: Chhattisgarh की इस सीट का रिजल्ट डिक्लेयर, कांग्रेस के थे MLA, BJP से बने सांसद

04/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-2024-Result-Live-Result-of-this-seat-of-Chhattisgarh-declared-MLA-was-from-Congress-MP-from-BJP-
  • मौजूदा केंद्रीय मंत्री का कटा था टिकट, नए-नवेले कैंडिडेट की जीत पर उठ रहे थे सवाल।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। रुझानों के बीच छत्तीसगढ़ की इस सीट पर जीत-हार का फैसला हो चुका है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC-कांग्रेस) के विधायक (MLA) रहे नेता ने बड़ी जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में मौजूद 11 लोकसभा सीटों में कई प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ रहे है। लेकिन इस सीट पर आधिकारिक तौर पर पहली घोषणा कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव नतीजे पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रतिक्रिया: केंद्र सरकार को अंकुश में रखने वाला जनादेश

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) काफी आगे निकल चुकी है। लेकिन सरगुजा से कुछ देर पहले पहली जीत की घोषणा हुई। यहां से BJP के उम्मीदवार चिंतामणि महाराज सांसद बन चुके है। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी शशि सिंह कोर्राम को 64 हजार आठ सौ 22 (64,822) वोटों से पराजित कर दिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Result Live : Chhattisgarh में ‘दीदी’ पर ‘भाभी’ का पलड़ा भारी, जबरदस्त कांटे की टक्कर

कांग्रेस छोड़ BJP में आए

गौरतलब है कि सरगुजा से चुनाव जीतकर सांसद बनने वाले चिंतामणि महाराज कांग्रेस से MLA रह चुके है। वे कांग्रेस शासनकाल में साल 2018 से लेकर 2023 तक संसदीय सचिव जैसे बड़े ओहदे पर काबिज भी रहे है। साल 2023 में कांग्रेस ने टिकट देकर फिर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Result Live : Chhattisgarh की 10 सीट पर BJP और 1 में कांग्रेस आगे, देखिए ताजा अपडेट

इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वॉइन कर लिया। जबकि पार्टी में प्रवेश करने के कुछ दिन बाद ही उन्हें सरगुजा से लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने प्रत्याशी बना दिया था, जहां से उन्होंने जीत दर्ज कर BJP की जीत को बरकरार रखा।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Counting Live: UP से बड़े उलटफेर के संकेत, BJP सिमटी, INDIA और SP आगे

केन्द्रीय मंत्री का कटा था टिकट

हम आपको बता दें कि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से साल 2019 में सांसद बनने वाली रेणुका सिंह केन्द्रीय मंत्री थी। केन्द्रीय मंत्री की 2024 में टिकट काटकर कांग्रेस से BJP में आए चिंतामणि महाराज की जीत पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन चिंतामणि महाराज ने ऐसी अटकलों और सवाल उठाने वालों को जीत से जवाब दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Result Live : Chhattisgarh की 10 सीट पर BJP और 1 में कांग्रेस आगे, देखिए ताजा अपडेट

सरगुजा से ही आते है Ex Dy CM

सरगुजा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अंबिकापुर सीट से प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री (EX Dy CM) और सरगुजा राजघराने के महाराज टीएस.सिंहदेव भी आते है। सिंहदेव प्रदेश ही नहीं देश के बड़े कांग्रेस लीडर है। अंबिकापुर से तीन बार MLA रह चुके है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे है। सरल, सौम्य और मिलनसार सिंहदेव को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र समिति का सदस्य बनाकर उनका कद ऊंचा कर दिया था। ऐेसे में सिंहदेव के क्षेत्र में कांग्रेस की यह हार बड़े ताज्जुब की बात है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Counting Live: Chhattisgarh में ‘विजय’ की ओर ‘बघेल, पिछड़ रहे साहू

विधानसभा में BJP ने किया था क्लीन स्वीप

नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे। तब सरगुजा संभाग की 14 में से 12 MLA कांग्रेस के थे, जिन्हें 2023 चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। साल 2023 चुनाव में BJP ने सभी 14 सीट जीतकर यहां से क्लीन स्वीप कर कांग्रेस का सफाया कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Result Live : Chhattisgarh में ‘दीदी’ पर ‘भाभी’ का पलड़ा भारी, जबरदस्त कांटे की टक्कर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है:विजय शर्मा
Next: Lok Sabha Election live Update: छत्तीसगढ़ में बजा भाजपा का डंका, कांकेर से कांग्रेस 1,884 वोटों से पीछे, सरोज पांडेय की किस्मत फिर खराब

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.