Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election live Update: छत्तीसगढ़ में बजा भाजपा का डंका, कांकेर से कांग्रेस 1,884 वोटों से पीछे, सरोज पांडेय की किस्मत फिर खराब
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election live Update: छत्तीसगढ़ में बजा भाजपा का डंका, कांकेर से कांग्रेस 1,884 वोटों से पीछे, सरोज पांडेय की किस्मत फिर खराब

04/06/2024 1 minute read
Lok-Sabha-Election-live-Update-BJPs-sting-in-Chhattisgarh-Congress-trails-from-Kanker-by-1884-votes-Saroj-Pandeys-luck-bad-again-3

छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। नौ में से तीन सीट भाजपा के जीत की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 में से अधिकांश लोकसभा क्षेत्रों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि कई सीट पर BJP जीत के निकट पहुंच चुकी है। बाकी सिर्फ एक सीट पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) कांग्रेस मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा में सरोज पांडेय हैं। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, विधायक-महापौर, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय को कोरबा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, वह चुनाव हार गईं हैं। छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीट बीजेपी जीत रही है। एक सीट सरोज पांडेय हार रही हैं। इसी तरह के हालात साल 2014 में बने थे। जहां, मोदी लहर में 10 सीट बीजेपी जीती थी, वहीं दुर्ग से सरोज पांडेय हारीं थीं। साहू समाज कांड आज तक चर्चा में है।

दुर्ग: 4 लाख 38 हजार दो सौ 26 वोटों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी ने विजय बघेल ने जीत दर्ज की। बघेल कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र साहू को हराया।
बस्तर: बस्तर लोकसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी महेश कश्यप ने कांग्रेस के कवासी लखमा को करीब 55 हजार से अधिक वोटों से हराया।

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा निर्वाचन क्षेत्र से भी भाजपा ने जीत हासिल कर ली। यहां से BJP उम्मीदवार कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस के डॉ.शिव कुमार डहरिया को 60 हजार वोटों से हराया।

सरगुजा: जबकि छत्तीसगढ़ में सबसे पहले सरगुजा का परिणाम घोषित हुआ था। यहां से बीजेपी के चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह कोर्राम को 64 हजार आठ सौ 22 मतों से पराजित किया था।

कांकेर की एकमात्र ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच अब भी कांटे की टक्कर जारी है। यहां से BJP के उम्मीदवार भोजराज नाग आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के बिरेश ठाकुर 1,884 वोटों के मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। नौ में से तीन सीट भाजपा के जीत की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जबकि अन्य सीटों पर BJP निर्णायक बढ़त बना चुकी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में एकमात्र कांकेर लोकसभा क्षेत्र में ही जबरदस्त कश्मकश और तगड़ी भिडंत जारी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024 Result Live: Chhattisgarh की इस सीट का रिजल्ट डिक्लेयर, कांग्रेस के थे MLA, BJP से बने सांसद
Next: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.