Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग ज़ू: व्हाइट टाइगर सुल्तान और रक्षा से जन्में रुस्तम, राणा और बॉबी की अटखेलियां नहीं देखी तो पछताएंगे
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैत्रीबाग ज़ू: व्हाइट टाइगर सुल्तान और रक्षा से जन्में रुस्तम, राणा और बॉबी की अटखेलियां नहीं देखी तो पछताएंगे

16/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • सफ़ेद बाघ के नन्हें शावकों का नामकरण हुआ। दर्शकों के लिए केज में छोड़ा गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। व्हाइट टाइगर को देखने के लिए जंगल सफारी में जानने का प्लान बना रहे हैं तो ठहर जाइए। भिलाई के मैत्रीबाग में एक बार जरूर घूम आइए। यहां सफेद बाघों का कुनबा और 3 छोटे-छोटे इनके बच्चे आपको अटखेलियां करते दिख जाएंगे। इसकी तस्वीर आप कैमरे में कैद कर सकते हैं और सेल्फी लेकर लम्हें को यादगार बना सकते हैं। इन तीन बच्चों के माता-पिता का नाम भी आप जान लीजिए। सफेद बाघ सुल्तान और रक्षा से तीन शावकों का जन्म हुआ। इन शावकों का नाम रुस्तम, राणा और बॉबी रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस 2023: BSP में ED संग DIC अनिर्बान दासगुप्ता करेंगे ध्वजारोहण, शाम को सिविक सेंटर में ऑर्केस्ट्रा

सेल (SALE) – भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के उद्यानिकी विभाग के मैत्री बाग में सफ़ेद बाघों के कुनबे में 3 नए मेहमानों, 2 नर एवं 1 मादा शावक का जन्म, 28 अप्रैल 2023 को हुआ था। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, आजादी के 76 वें वर्षगांठ पूरे होने के जश्न के साथ ही 15 अगस्त 2023 को इन नन्हे शावकों का नामकरण किया गया। इन शावकों का नाम रुस्तम, राणा और बॉबी रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: पेंशन से जुड़ी खास बातें, EPFO अफसरों से सवाल और ये है सही जवाब

एक गरिमामयी कार्यक्रम में इन प्यारे चंचल शावकों को पहली बार आम जनता के लिए खोला गया। शावकों ने स्वयं को पहली बार खुले में पाकर आनंद से खूब उछल कूद मचाया और पर्यटकों का मनोरंजन किया। एक दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति राजसी सफेद बाघ और उनके नन्हें शावक अपने आकर्षक धारियों, सफेद रंग और चमकदार नीली आंखों के साथ बहुत ही प्यारे लग रहे थे।
जिन्हें देखने भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मनमोहक शावकों को अठखेलियां करते देख अत्यंत हर्ष हो रहा था। मुलायम पंजों के साथ चंचलतापूर्वक वे अपने आस-पास के हर कोने की खोज कर रहे थे। ऐसा आकर्षक दृश्य हमें इन असाधारण प्रजातियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक का मार्ग कहलाएगा मोतीलाल वोरा मार्ग शहीद वीरनारायण सिंह व मोतीलाल वोरा की प्रतिमा स्थापित

इन शावकों के पिता का नाम सुल्तान है। शावकों की मां रक्षा ने पिछले 3.5 माह से बच्चों का लालन पालन पूरी ममता के साथ किया। वन्यजीव विशेषज्ञ, भिलाई मैत्री बाग प्रभारी एवं उप महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ एनके जैन ने जानकारी दी कि जू अथॉरिटी के मार्गदर्शन अनुसार ही इन नन्हें शावकों और इनकी मां की देखभाल की गई।

मैत्रीबाग प्रबंधन द्वारा लगातार इन नन्हे शावकों और बाघिन मां रक्षा को पौष्टिक आहार तथा विभिन्न प्रकार के आवश्यक विटामिन आदि भोजन के साथ दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: 4 फॉर्मूले की कुल राशि को जोड़िए, जो रकम आएगी वही आपकी पेंशन

गौरतलब है कि भिलाई मैत्री बाग सफ़ेद बाघों की सबसे अधिक संख्या के साथ भारत के शीर्ष चिडियाघरों में से एक बन गया है। मैत्री बाग प्रबंधन ने सेंट्रल जू ऑथोरिटी के नियमानुसार, अब तक देश के 5 से भी अधिक चिडियाघरों में बाघों का आदान-प्रदान किया है। मौजूदा समय में शावकों के नए जन्म के साथ ही मैत्री बाग में सफेद बाघों की कुल संख्या 09 हो गई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन: तिरंगा फहराया, मुद्दा छाया
Next: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने खुर्सीपार की महिलाओं को किया भाजपा परिवार में शामिल

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.