Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के CGM संग कई अधिकारी रिटायर, OA ने थमाया चेक और दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के CGM संग कई अधिकारी रिटायर, OA ने थमाया चेक और दी विदाई

07/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Many-officers-retired-along-with-BSP-CGM-OA-handed-over-the-check-and-bid-farewell
  • सेफी चेयरमैन एवं ओ.ए. अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियो को उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अप्रैल में सेवानिवृत्त अधिकारियों का इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सेफी चेयरमेन एवं ओ.ए. अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित महासचिव परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय जीपी. सोनी, निखिल पेठे, उपाध्यक्ष माइंस वी.जी. देवांगन, सचिव अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Tax Regime: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों को फायदा कम नुकसान ज्यादा, CA ने दिए जवाब

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमैन एवं ओ.ए. अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियो को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी ने आफिसर्स एसोसिएशन को निरंतर सहयोग किया है। जिसके फलस्वरूप आफिसर्स एसोसिएशन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल करने में कामयाब हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel plant: कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया कंपनी का नाम, भावी SAIL चेयरमैन के हाथों मिला इनाम

इन उपलब्धियों में शामिल है- सेल पेंशन योजना को लागू करना, सेल मेडिक्लेम स्कीम का कवरेज बढ़ाना, सेवानिवृत्ति पर लीव इनकैशमेंट राशि पर आयकर छूट दिलवाना, ईपीएस 95 के तहत बढ़े हुए पेंशन का मार्ग प्रशस्त करना, सेवानिवृत्ति पर ईपीएस 95 के तहत प्राप्त होने वाले पेंशन हेतु हेल्प डेस्क चालू करना, बेहतर पदनाम एवं पदोन्नति तथा वेज रिविजन लागू कराने जैसे अनेक कदम।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL, NMDC अधिकारियों का लाखों का मामला: DASA, PRP, बकाया पर्क्स, HRA, एरियर, लीज नियमतीकरण और 30% सुपरएनुएशन बेनिफिट पर SEFI-BSP OA ने स्टील सेक्रेटरी को सौंपी फेहरिस्त

इन प्रयासों से आप सभी लाभांवित हुए हैं। ओए बीएसपी इस्पात बिरादरी के कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रही है और आगे भी हम अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। आज बीएसपी ने जो कामयाबी हासिल की है उसमें आप सभी सम्मानित सदस्यों का योगदान है मैं आपके उज्जवल व स्वस्थ भविष्य की कामना करता हूं।

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पौधे एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारी अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को संक्षिप्त में उल्लेख किया। उन्होंने ओए के द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लम्बित मांगों पर आवष्यक पहल करते रहने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें:  सुकृति लिखी होंगी SAIL की कार्यवाहक चेयरमैन, आदेश आने तक स्टील सेक्रेटरी एनएन सिन्हा देख रहे कामकाज

सेवानिवृत्त अधिकारियों के नाम

सीजीएम (टीएसडी एंड सीएसआर) संदीप विट्ठल राव नंदनवार, जीएम इंचार्ज (मेकेनिकल सर्विसेस) डॉ. जय प्रकाश पाण्डेय, जीएम (मार्स) कलोल सेनशर्मा, जीएम (राजहरा माइंस) रमेश चंद्र बेहरा, डीजीएम(एसीडबलूई), एन ताजो एंटोनी, ए.जी.एम.(आरएसएम) रजनीश घोरे, एजीएम (टीईईडी) सुमीत सरकार, एजीएम (राजहरा माइंस) आरके शर्मा सीनियर मैनेजर (ब्लास्ट फर्नेस) नोहर सिंह, सीनियर मैनेजर (सीओसीसीडी) रंजीत कुमार मित्रा, सीनियर मैनेजर (प्लेट मिल) नेतराम गिलहरे, मैनेजर, (आरएसएम) जगन्नाथ जशयुला शामिल हैं।

ओए पदाधिकारियों ने संभाली सम्मान समारोह की कमान

ओ.ए. महासचिव परविन्दर सिंह सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ओए कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि जी प्रदीप मेनन, प्रशांत कुमार जैन, जे पी शर्मा, नितेश क्षत्रीय, एस सी साहू, विक्रांत शरण, एस.के. तिवारी, राधाकिशुन, पी.सी. राउल, डॉ. एन.के. जैन, डी.पी.एस. बरार, आर.के. महाराणा, विजय सिंह पवार, एच.एल. सोनवानी के अलावा कृष्णानंद राय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Tax Regime: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों को फायदा कम नुकसान ज्यादा, CA ने दिए जवाब
Next: Bhilai Steel Plant: दिन दहाड़े चोरी, जागते रहो, क्योंकि CISF सो रही, बोलेरो में भरकर BSP से बेयरिंग ले गए चोर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.