Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के कई अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी विदाई, उपलब्धिया गिनाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कई अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी विदाई, उपलब्धिया गिनाई

05/01/2025 1 minute read
Many officials of Bhilai Steel Plant retired, OA bid farewell (1)

ओए ने उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान। प्रगति भवन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

ओए महासचिव परविन्दर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दी। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा दिसम्बर 2024 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

इस समारोह सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह सहित उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, सचिव द्वय संजय कुमार तिवारी, जेपी शर्मा उपस्थित थे।

पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को संक्षिप्त में उल्लेख किया। उन्होंने ओए के द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लम्बित मांगों पर आवश्यक पहल करते रहने की अपील की।

इनका हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में शैलेन्द्र कुमार वर्मा, जीएम (प्लेट मिल), काशीनाथ मलिक, जीएम (आरएसएम), सुशांत कुमार हलधर, जीएम (सीओसीसीडी), दयाशंकर शर्मा, डीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस), अरूण कुमार, डिप्टी मैनेजर (एमडब्ल्यूआरएम) एवं बाबू लाल वासनिक जूनियर मैनेजर (ओपी-2) का सम्मान किया गया।

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट योगदान का है सम्मान-बंछोर

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है, उन उपलब्धियां को हासिल करने में इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी जीती है। यह ट्राफी इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव एवं कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ रहे हैं।

हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सानिध्य में रहकर उन के अनुभवों व मार्गदर्शन का लाभ लेना चाहिए। आशा करता हूँ कि भविष्य में भी ये अपनी सेवाएं समाज व प्रदेश के विकास में निरंतर देते रहेंगें।

ओए अध्यक्ष बंछोर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हमें हमेशा देते रहें हैं।

इसी तारतम्य में ओए-बीएसपी ने सेक्टर-9 हास्पिटल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओपीडी तक जाने के लिए व्हील चेयर सेवा प्रारंभ कराने में महती पहल की, जिसके सुखद परिणाम आपके सामने है।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है।

जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

ओए महासचिव परविंदर सिंह ने ये कहा..

समारोह के अंत में ओए महासचिव परविन्दर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जोनल प्रतिनिधि जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया।

कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि राधाकिशुन, डीपीएस बरार, एमएआर शरीफ, अजय चौरसिया, राजेन्द्र मंत्री एवं एक्स ओए से जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हार्ड कोर फर्नेस एक्सपर्ट अतनु भौमिक का SAIL RSP में युग खत्म, बनी फिल्म, BSL DIC बीके तिवारी ने दी विदाई
Next: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के टेबल कैलेंडर 2025 का विमोचन, DIC-ED बने गवाह

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.