Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP के खिलाफ कई संगठनों ने खोला मोर्चा, नगर सेवाएं विभाग पर ढाई बजे से हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL BSP के खिलाफ कई संगठनों ने खोला मोर्चा, नगर सेवाएं विभाग पर ढाई बजे से हंगामा

17/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Many-organizations-opened-front-against-SAIL-uproar-at-TA-building-since-2.30-pm
  • वर्तमान में भिलाई नगर पूरे देश के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूहो का अनूठा संगम है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में हाउस लीज, बुनियादी सुविधाओं आदि को लेकर एक साथ कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के सामने शनिवार दोपहर ढाई बजे से 5 बजे तक विरोध-प्रदर्शन की तैयारी है। इसलिए अगर, आप इस अवधि में यहां कामकाज के लिए आने की तैयारी कर रहे हैं तो अपना प्लान बदल दीजिए। यहां भीड़-भाड़ और हंगामे की वजह से आपको परेशानी हो सकती है।

भिलाई लोक सृजन समिति, हाउसलीज संयुक्त संघर्ष समिति, लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरींग यूनियन, सहकारिता संघर्ष समिति, रोहणी आशा ट्रस्ट, युवा कांग्रेस भिलाई एवं आदिवासी मातृशक्ति संगठन ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन का एलान किया है। अब से कुछ घंटे में ही यह शुरू हो जाएगा।

हाउसलीज संयुक्त संघर्ष समिति के राजेंद्र सिंह परगनिहा का कहना है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के अंदर विपरीत परिस्थितियों मे सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के सहारे हमारे देश के आर्थिक- सामाजिक विकास की कल्पना की थी, जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ के अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में विशाल इस्पात उद्योग की स्थापना उनके माध्यम से की गई थी।

भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के पूर्व भिलाई एक छोटा सा गांव था जिसकी आबादी मात्र 700 थी, इसी भिलाई के नाम पर इस उद्योग नगरी का नाम आज भिलाई नगर के नाम से जाना जा रहा है। वर्तमान में भिलाई नगर पूरे देश के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूहो का अनूठा संगम है।

वर्तमान में जिसकी आबादी आठ लाख से ऊपर हो गई है, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य का दूसरा व सबसे बड़ा शहर है भिलाई नगर निगम एवं रिसाली नगर निगम भिलाई नगर के ही दायरे में आते हैं।

दुर्ग सहित जामुल नगर पालिका एवं भिलाई चरोदा नगर निगम, भिलाई इस्पात संयंत्र सहित और इसके सहारे स्थापित अन्य उद्योगो के आधार पर लगातार विकसित हो रहे है, परन्तु सरकार की नई आर्थिक नीतियों ने जहां औद्योगिक श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा पर सबसे ज्यादा कुठाराघात किया है, वहीं, भिलाई इस्पात संयंत्र के नये श्रमिकों की पीढ़ी जहां इन्हीं शहरो के स्लम एरिया सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आते है तथा संयंत्र के सारे कुशल कार्यों को आज संचालित कर रहें हैं।

लीज लाइसेंस योजना को लंबित रखने का आरोप
संगठनों का कहना है कि सेल प्रबंधन ने वैकल्पिक लीज-लाइसेंस योजनाओं को जानबूझकर पिछले कई वर्षों से लंबित रखा गया है। दूसरी तरफ वर्तमान केन्द्र सरकार ने एक कदम और आगे बढ़कर सारे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की जमीन के लिये “मंत्री मंडल का एक समूह” ही गठित कर दिया है, जो खाली जमीन सहित आवास पर अपना निर्णय देगी अर्थात वे निजीकरण की दिशा में ही कार्य करेगी।

ऐसे में इस बदहाली एवं सारी समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार अंदोलन हैं, जिसकी अगली कड़ी में आंदोलन के 9 वर्ष पूर्व होने पर नगर सेवाएं विभाग के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CITU महाधरना के बाद NJCS संयोजक को चिट्‌ठी, कम MGB की भरपाई के लिए 2 अतिरिक्त इंक्रीमेंट, एरियर, HRA, पर्क्स, ट्रांसफर वापस लेने की उठी आवाज
Next: MR Training Course In Bhilai: छत्तीसगढ़ में 36 हजार तक की 30 दिन में 100% नौकरी, वरना पूरी फीस वापस

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.