Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

19/12/2024 (Last updated: 19/12/2024) 1 minute read
members-of-national-scheduled-tribes-commission-reached-bhilai-steel-plant-read-details
  • भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर ज्ञापन सौंपे।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी / एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन (Bhilai Steel Plant SC/ST Employees Association) ने निरुपम चाकमा-सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP की पूर्व कर्मी व पंडवानी गायिका तीजन बाई की आर्थिक हालत नाजुक, CM साय ने भेजा 5 लाख का चेक, मेडिकल टीम तैनात

संगठन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ प्रवास में आए निरुपम चाकमा- सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली से कोमल प्रसाद अध्यक्ष, भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन (Bhilai Steel Plant SC/ST Employees Association) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर ज्ञापन सौंपे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-10 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे DIC, बच्चों से कहा-सोशल मीडिया से रहें दूर

निरुपम चाकमा का इस्पात नगरी भिलाई में प्रथम आगमन पर प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात ज्ञापन सौंपे। एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने सदस्य के समक्ष एसोसिएशन की गतिविधियों को विस्तार से रखा। संयंत्र में कार्यरत हमारे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितार्थ किये जा रहे कार्यों एवं इन कार्यों को त्वरित रूप से पूर्ण करने में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के सहयोग को भी रेखांकित किए।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात के आयात और मुक्त व्यापार समझौते पर सरकार के ताज़ा आंकड़े

अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने निरुपम चाकमा के समक्ष हमारे अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से कार्यपालक निदेशक एवं डायरेक्टर इंचार्ज के स्तर में पदोन्नति के मुद्दे के साथ-साथ प्रतिवर्ष हमारे एसटी वर्ग के 50 बच्चों का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान करने, शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने, एससी एवं एसटी वर्ग के अधिकारियों को उच्च तकनीकी प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजने, भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रतिष्ठा के अनुरूप भिलाई के सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी के बाजू में खाली पड़ी जमीन पर डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय एवं संग्रहालय निर्माण करने, भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय बेरोजगारों को स्थाई रूप से भर्ती करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: राउरकेला इस्पात संयंत्र में ‘सेल शाबाश’ से 27 कर्मचारी पुरस्कृत

सभी मुद्दों पर सदस्य महोदय ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिए और कहा कि आपका संगठन एस सी के साथ-साथ एसटी वर्ग के मुद्दों को भी बड़ी संजीदगी और गंभीरता के साथ उठाता है। सौजन्य भेंट वार्ता में सदस्य निरुपम चाकमा के साथ पी कल्याण रेड्डी, निदेशक, पीके दास, अनुसंधान अधिकारी, आकाश त्रिपाठी, अन्वेषक एवं परना चाकमा, सदस्य के निजी सहायक एवं प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव उत्तम मंडावी, यशवंत नेताम, संगठन सचिव परमेश्वर कुर्रे, उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्र सहित समाज प्रमुखों में भरत ठाकुर, त्रिलोचन डहरे, एस आर बांधे, जी आर सुमन, ओम पी रावले, एम के मेश्राम आदि उपस्थित थेl

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर शहरों को जोड़ने नई विमान सेवा 19 दिसंबर से, किराया 999 रुपए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस अब चलेगी 28 मार्च तक, निज़ामुद्दीन-विशाखापट्टनम और छत्तीसगढ़ का बदला रूट
Next: Bhilai Steel Plant में कब होगा यूनियन चुनाव, ठेका मजदूरों को भी मिले वोट का अधिकार

Related Stories

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.