Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मंत्री आशीष और JBCCI सदस्य शिवकुमार यादव ने जो कहा वो किया, किसानों को 38 लाख मुआवजा मिलना शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मंत्री आशीष और JBCCI सदस्य शिवकुमार यादव ने जो कहा वो किया, किसानों को 38 लाख मुआवजा मिलना शुरू

Azmat ali 13/06/2025 1 minute read
Minister Ashish and JBCCI member Shivkumar Yadav did what they said, farmers started receiving compensation of Rs 38 lakh

कामठी उपक्षेत्र अन्तर्गत 82 किसानों को वेकोलि द्वारा ख़राब हुई फसल का पहली बार मिला वास्तविक मुआवज़ा।

  • वास्तविक मूल्य का आँकलन कर किसानों को मुआवज़ा दिया जा रहा है।
  • कुल 82 प्रभावित किसानों को 38 लाख मुआवज़ा दिया जाना है।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। हिन्द मज़दूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव ने जो वादा किया था, उस पर अमल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

वर्ष 2024 में बारिश के पानी के साथ वेकोलि की खदानों की मिट्टी खेतों में आने के कारण फसल ख़राब होने से 21.07.2024 को सड़कों पर उतर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच महाराष्ट्र के राज्य मंत्री आशीष जायसवाल एवं शिवकुमार यादव ने किसानों के बीच पहुँच आंदोलन समाप्त करवाकर प्रभावित किसानों को ख़राब हुई फसल का बाज़ार मूल्य के आधार पर आँकलन कर वास्तविक मुआवज़ा दिलाने आश्वस्त किया था।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

इसी तारतम्य में 12.06.2025 को शिवकुमार यादव एवं वेकोलि अधिकारियों की उपस्थित में 20 प्रभावित किसानों को चैक के माध्यम से फसल का मुआवज़ा प्रदान किया गया। इस दौरान मंत्री माननीय आशीष जायसवाल बैंगलुरु में रहने के कारण मुआवज़ा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रह पाये।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

किंतु उन्होंने वीडियो कॉल कर सभी किसानों को कहा कि शिवकुमार जी और मैंने जैसा कि आप सभी से वादा किया था, उसी अनुसार बाज़ार मूल्य के आधार पर फसल का वास्तविक मुआवज़ा प्रदान किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

उल्लेखनीय है कि पूर्व के इतिहास में आज तक का यह पहला मामला है जब वेकोलि द्वारा किसानों को ख़राब हुई फसल का फसल तैयार होने के पश्चात् उसका वास्तविक मूल्य का आँकलन कर किसानों को मुआवज़ा दिया जा रहा है। कुल 82 प्रभावित किसानों को 38 लाख मुआवज़ा दिया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

मुआवज़ा वितरण के दौरान प्रभावित किसानों ने आशीष जायसवाल एवं शिवकुमार यादव का आभार व्यक्त किया। उक्त मुआवज़ा आँकलन एवं वितरण में वेकोलि के सभी अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग के साथ प्रशंसनीय भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

मुआवज़ा वितरण के दौरान माननीय आशीष जायसवाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से उपस्थिति दी। वहीं शिवकुमार यादव, नागपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक राव साहब, कामठी उपक्षेत्रीय प्रबंधक शरद दीक्षित, संगठन के पदाधिकारी,अन्य प्रमुख वेकोलि अधिकारी,किसान भाई एवं नगर के कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant के लैडल फर्नेस से बड़ी खबर
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: बीएसपी के ED-CMO और कर्मचारियों ने किए रक्तदान

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.