Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात राज्य मंत्री Bokaro में, BSL Expansion, बीजीएच सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, जल शोधक, कचरा निस्तारण प्लांट की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात राज्य मंत्री Bokaro में, BSL Expansion, बीजीएच सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, जल शोधक, कचरा निस्तारण प्लांट की मांग

Azmat ali 29/12/2025
Minister of State for Steel in Bokaro Demands BSL Expansion BGH Superspeciality Water Purifier Waste Disposal Plant

इस्पात राज्य मंत्री से सेल द्वारा बोकारो जनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने हेतु आवश्यक पहल की भी मांग की गई।

  • मंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बोकारो निवास में मुलाकात कर बीएसएल के स्थगित विस्तारीकरण योजना को प्रारंभ करने की मांग की।

इस सम्बंध में कुमार अमित ने मंत्री को एक ज्ञापन देकर इसके लिए यहां पिछले कई माह से चलाए जा रहे महाहस्ताक्षर अभियान से अवगत कराया और अब बोकारो के लगभग चालिस हजार लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने की जानकारी दी।

कुमार अमित ने इस्पात राज्य मंत्री से सेल द्वारा बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने हेतु आवश्यक पहल की भी मांग की। इस्पात मंत्री ने इस महाहस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए इन दोनों विषयों पर अपने मंत्रालय के द्वारा गम्भीरता पूर्वक की जा रही पहल की बात कही और परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक मुकुल ओझा ने इस्पात राज्य मंत्री को सेक्टरों के गंदे पानी को प्रबंधन द्वारा गरगा नदी में बहाए जाने की जानकारी देते हुए गरगा नदी की स्वच्छता हेतु सेल द्वारा सेक्टर 12 में जल शोधक और सेक्टर 8 में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने की मांग की।

मंत्री भूपति राजु श्रीनिवास वर्मा ने इस पर चिंता जताते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बोकारो नगर भाजयुमो महामंत्री लालबाबू, करण गोरांई, चंद्रप्रकाश एवं राहुल भी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: कर्मचारी उतरे सड़क पर, बकाया एरियर, ग्रेच्युटी, बोनस, एनजेसीएस, एफोर्डेबिलिटी क्लॉज पर सब तिलमिलाए
Next: Bokaro Steel Plant: केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने की अहम बैठक

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.