Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोदी सरकार ने लोकसभा में कहा-हुई पेंशन में वृद्धि
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मोदी सरकार ने लोकसभा में कहा-हुई पेंशन में वृद्धि

07/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Modi-government-said-in-Lok-Sabha-pension-increase
  • एनएसएपी के दिशा-निर्देशों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा हर महीने पेंशन का वितरण करने का प्रावधान किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पेंशन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। पेंशन में वृद्धि की बात सरकार ने की है। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साधवी निरंजन ज्योति ने लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में दी।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बिजली चोरी पर लगाम लगाओ भाई, घाटे की करो भरपाई

सरकार राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) की पेंशन योजनाओं के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है और इसमें संशोधन किया जाता रहा है।

15 अगस्त, 1995 को एनएसएपी योजनाएं लागू होने के बाद इसे वर्ष 2000, 2007, 2009, 2011 और 2012 में संशोधित किया गया था। वर्ष 2007 में ‘वंचित’ या ‘विपन्नता’ की पात्रता वाले मानदंड को ‘बीपीएल’ द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था और वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सहायता राशि 75 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension News: पेंशनर्स की ये बातें रुला देगी आपको, लेकिन सरकार…

विधवा और दिव्‍यांगता पेंशन योजना

वर्ष 2011 में 80 साल और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वृद्धावस्था सहायता को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया था। वर्ष 2012 में विधवा और दिव्‍यांगता पेंशन योजनाओं के तहत सहायता राशि 40-79 वर्ष की आयु वाली विधवाओं और 18-79 वर्ष की आयु वाले दिव्‍यांगजनों के लिए 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : BSL News: बीके तिवारी से मिले भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने पदाधिकारी, चोरी का उठाया मुद्दा

पात्रता मानदंड और सहायता राशि में संशोधन

15वें वित्त आयोग चक्र (2021-2026) के लिए एनएसएपी योजनाओं को जारी रखने पर विचार करते समय एनएसएपी योजनाओं के तहत पात्रता मानदंड और सहायता राशि में संशोधन करने पर भी सरकार द्वारा विचार किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL के नवनियुक्त निदेशक प्रभारी बीके तिवारी से मिलने पहुंचा SC-ST एसोसिएशन, बड़ी प्लानिंग पर रहेगा साथ

हालांकि, उपलब्ध वित्तीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एनएसएपी योजना को उसके वर्तमान स्वरूप में ही जारी रखने को मंजूरी दे दी। बहरहाल, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कम से कम केंद्रीय सहायता के बराबर अतिरिक्‍त राशि प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: बजट से मायूसी पर पेंशनर्स बोले-हमें दिल्ली नहीं, जाना चाहिए अयोध्या

मासिक पेंशन के रूप में औसतन 1000 रुपये

वर्तमान में राज्य,केंद्र शासित प्रदेश एनएसएपी की पेंशन योजनाओं के तहत प्रति माह 50 रुपये से लेकर 3200 रुपये तक की अतिरिक्‍त राशि जोड़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों में एनएसएपी से जुड़े पेंशनभोगियों को मासिक पेंशन के रूप में औसतन 1000 रुपये मिल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: अधिकार की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका जमीर जिंदा, वे खुद-ब-खुद आ जाते…

हर तिमाही में अग्रिम पेंशन

एनएसएपी के दिशा-निर्देशों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा हर महीने पेंशन का वितरण करने का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में 27 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हर महीने पेंशन वितरित करते हैं, जबकि 3 राज्य  यथा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हर तिमाही में (अग्रिम) पेंशन वितरित करते हैं, और 2 राज्य यथा अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड गैर-आवधिक आधार पर पेंशन वितरित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशनर्स ने कड़ाके की ठंड को दी मात, भूख हड़ताल पर की 7500 रुपए पेंशन की बात

सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हर महीने पेंशन वितरित करने का अनुरोध किया जाता है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लाभार्थियों को समय पर पेंशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए लगभग सभी राज्यों ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी)/आधार भुगतान ब्रिज (एपीबी) प्रणाली को अपनाया है और वे सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से पेंशन का वितरण कर रहे हैं

ये खबर भी पढ़ें : मैत्रीबाग फ्लावर शो 2024: आप भी आइए 4 फरवरी को, फूल, फल और लगेगा रंगोली का तड़का, प्रतियोगिता बिल्कुल फ्री

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला लदे ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप
Next: SAIL NJCS मीटिंग से एक दिन पहले Bhilai में हंगामा, देखिए वीडियो

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.