Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • CG Election 2023 : राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तो ‘बस्तर’ में केवल 08 प्रत्याशी, 30 कैंडिडेट मैदान से भागेे, पढ़ें डिटेल
  • छत्तीसगढ़
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023 : राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तो ‘बस्तर’ में केवल 08 प्रत्याशी, 30 कैंडिडेट मैदान से भागेे, पढ़ें डिटेल

24/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Vidhan-Sabha-Election-2023-Code-of-conduct-is-going-to-be-imposed-order-to-remove-Netajis-photo-from-the-website

– पहले चरण के लिए 30 प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव सात नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई है। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फॉर्म लेने से लेकर नामांकन फॉर्म दाखिले और फिर कुछेक द्वारा नाम वापस भी ले लिया गया है। वहीं नाम वापस लेने 23 अक्टूबर को मौका था। इसके बाद छत्तीसगढ़ में पहले चरण वाले चुनावी क्षेत्रों में विधानसभा वार कुल प्रत्याशियों की संख्या साफ हो चुकी है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब स्थिति साफ होने के बाद सबसे अधिक 29 प्रत्याशी राजनांदगांव से मैदान में है। जबकि सबसे कम सात–सात प्रत्याशी दंतेवाड़ा और चित्रकोट से मैदान में ताल ठोक रहे है। स्थिति साफ होने के बाद कुल प्रत्याशियों की संख्या दो सौ 23 हो चुकी है।

– 29 प्रत्याशियों ने वापिस लिया नाम
मिली जानकारी के अनुसार
29 प्रत्याशी मैदान छोड़ चुके है। इसमें राजनांदगांव से छह, डोंगरगढ़ से तीन, जगदलपुर, कोंटा और पंडरिया से दो–दो, कवर्धा से पांच, कांकेर, मोहला–मानपुर, डोंगरगांव, बीजापुर, खैरागढ़, भानुप्रतापपुर, दंतेवाड़ा और अंतागढ़ से एक–एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है।

– कहां, कितने प्रत्याशी, देखिएं
राजनांदगांव सीट से
29, कवर्धा से 16, पंडरिया से 14, खैरागढ़ से 11, डोंगरगढ़ से 10, डोंगरगांव से 12, खुज्जी से 10, मोहला–मानपुर से नौ, अंतागढ़ से 13, भानुप्रतापपुर से 14, कांकेर से नौ, केशकाल से 10, कोंडागांव से आठ, नारायणपुर से नौ, बस्तर से आठ, जगदलपुर से 11, चित्रकोट से सात, दंतेवाड़ा से सात, बीजापुर से आठ और कोंटा से आठ प्रत्याशी मैदान में है, जिनके बीच मुकाबला होगा। पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में दो सौ 23 प्रत्याशी मैदान में है। 

– इन 20 सीटों पर होगी वोटिंग
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने है। 90 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग सात नवंबर को होगी, जिसमें 20 सीट पर वोट डाले जाएंगे। इसमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों सहित दुर्ग संभाग की आठ सीट पर लोग अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करेंगें। जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को दुर्ग संभाग की शेष 12 सीटों सहित रायपुर संभाग, सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग में चुनाव होगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023 : AAP की चौथी लिस्ट में 12 नाम, देखिए 46 कैंडिडेट्स का ब्यौरा
Next: CG Election 2023 : CM भूपेश बघेल के ‘दुर्ग’ में सामूहिक नामांकन भरेंगें BJP कैंडिडेट्स, आएंगे नेशनल लीडर्स, देखें

Related Stories

Advocate Rishabh Kumar Mistry of the BJP Legal Cell Raipur has been appointed as the District Social Media In-charge
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

भाजपा विधि प्रकोष्ठ रायपुर के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने अधिवक्ता ऋषभ कुमार मिस्त्री, नन्द कुमार साहू संयोजक

Azmat ali 09/08/2026
Warning Extremely Severe weather Alert issued Possibility of heavy Rain accompanied by intense Thunderstorms and Lightning
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सावधान: मौसम खराब होने का Alert, अगले 3 घंटे में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान, छत्तीसगढ़ में एक साथ आया मोबाइल मैसेज

Azmat ali 27/07/2026
Call 0788-286-1212 or 0788-286-1111 to Prevent Accidents at the Bhilai Steel Plant
  • छत्तीसगढ़
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हादसा रोकना है तो अब चुप मत रहिए, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को करें शर्मिंदा, ये नंबर 0788-286-1212, 0788-286-1111

Azmat ali 14/07/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.