Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Muharram 2026: गम-ए-हुसैन में एक ही सदा, या हुसैन अलविदा…भिलाई में माहौल बिगड़ने से बचा
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Muharram 2026: गम-ए-हुसैन में एक ही सदा, या हुसैन अलविदा…भिलाई में माहौल बिगड़ने से बचा

Azmat ali 27/06/2026 (Last updated: 27/06/2026) 1 minute read
Muharram 2026 Ya Hussain, Alvida Situation in Bhilai Averted from Escalating

सेक्टर 5 चौक पर भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी। बड़े-बुजुर्गों ने युवाओं को शांतिपूर्वक मौके से हटाया।

  • बारिश थमते ही निकाला गया ताजिया का जुलूस।
  • अखाड़े के खिलाड़ियों ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मुहर्रम सिर्फ इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना नहीं, बल्कि इंसानियत, सत्य और न्याय के लिए दी गई सबसे बड़ी कुर्बानी की याद भी है। कर्बला की तपती रेत पर इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने अत्याचार के आगे सिर झुकाने के बजाय शहादत को चुना। यही वजह है कि मुहर्रम का गम केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष, इंसानियत और अमन का सार्वभौमिक संदेश बन चुका है।

देशभर में मुहर्रम पूरी अकीदत, गम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। ताजिया जुलूस निकाला गया। शिया समुदाय ने मजलिस और मातमी कार्यक्रम किए। प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

मुहर्रम की 10वीं तारीख को इमाम हुसैन व उनके कुनबे के 72 साथियों की शहादत हुई थी। इसीलिए शुक्रवार को मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया, जो मय्यत का प्रतीक है। भिलाई में भी शुक्रवार दिन में तेज बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ। यही वजह था कि इमाम चौक से ताजिया का जुलूस कुछ देरी से निकाला गया। अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए जुलूस रात करीब 11 बजे सेक्टर 5 चौक पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें: DIG CISF IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह के ट्रांसफर का खुला राज़, विधायक रिकेश सेन ने पीएम मोदी, गृह मंत्री को किया बदनाम

काफी देर तक अखाड़े के खिलाड़ी युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते नज़र आए। इस बीच काफी देर तक अखाड़े के खिलाड़ी चौक पर ही जमे थे। इस बात को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आपत्ति की। एक युवक को पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश की। देखते ही देखते युवाओं की भीड़ जुटने लगी। माहौल बिगड़ने से पहले ही पुलिस कर्मियों ने उस युवक को धक्का देकर वहां से भगाया। सीएसपी खुद पुलिस कर्मियों पर भड़के हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: नेहरू, जवाहर और जवाहरलाल नेहरू ग्रुप अवॉर्ड घोषित, 540 बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों के पढ़ें नाम

युवकों का एक ग्रुप इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच बड़े-बुजुर्गों ने माहौल को बिगड़ने से संभाल लिया। सबको समझाकर वहां से जुलूस को आगे बढ़ाया। सबको यही मैसेज दिया गया कि ताजिया का जुलूस का जुलूस है। किसी तरह की बत्तमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद युवा आगे बढ़े और ताजिया का जुलूस रात 12 बजे तक सुपेला इमाम चौक की तरफ बढ़ता गया। पुलिस कर्मियों के धैर्य की भी प्रशंसा की गई कि माहौल को बिगड़ने से बचा लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी केस: उच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर पूर्व अध्यक्ष को जारी किया नोटिस
Next: SAIL VR Scheme 2026: BSP से इसी महीने में 108 कर्मचारियों-अधिकारियों की वीआर से विदाई, पढ़ें नाम 

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.