Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DIG CISF IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह के ट्रांसफर का खुला राज़, विधायक रिकेश सेन ने पीएम मोदी, गृह मंत्री को किया बदनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DIG CISF IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह के ट्रांसफर का खुला राज़, विधायक रिकेश सेन ने पीएम मोदी, गृह मंत्री को किया बदनाम

Azmat ali 26/06/2026 (Last updated: 26/06/2026) 1 minute read
the-real-reason-behind-the-transfer-of-cisf-dig-nagendra-nath-tripathi-and-deputy-commandant-nidhi-singh-revealed (1)

भिलाई स्टील प्लांट सीआइएसएफ के डीआइजी का दिल्ली और डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह का ट्रांसफर कोलकाता हो गया है।

  • विधायक रिकेश सेन ने फेसबुक पर लिखा-#PMHouse #AmitShah, भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा में तैनात CISF DIG को हटाया गया!

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 6 डीआइजी का ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ। सेल भिलाई स्टील प्लांट के डीआइजी और डिप्टी कमांडेंट का भी तबादला हुआ। अतिउत्साहित वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन ने बकायदा फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा-#PMHouse #AmitShah, भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा में तैनात CISF DIG को हटाया गया! इसी पोस्ट को कुछ लोगों ने सच मानकर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर समाचार का रूप तक दे दिया। सच्चाई जाने और बगैर समझे नासमझी वाली हरकत करते हुए लोहा चोरी केस से ट्रांसफर को जोड़ दिया। अब सब मुंह छुपाए भागे फिर रहे हैं। श्रेय लेने के चक्कर में नेताजी भूल गए कि सीआइएसएफ गृह मंत्रालय के अधीन आता है। गृहमंत्री अमित शाह हैं। इसलिए मामला गृहमंत्रालय भी जा रहा है।

डीआइजी अब मानहानि का केस करने के बारे में भी विचार करना शुरू कर चुके हैं। अब आइए जानते हैं ट्रांसफर होने का सही कारण। जिसे जानने के बाद आप भी ऐसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वालों की बखिया उधेड़ने का मौका नहीं छोड़ेंगे। विधायक ने पीएम मोदी और अमित शाह तक का नाम भुनाने की कोशिश की। पीएम और गृह मंत्री का नाम लिखने का मकसद साफ जाहिर हो रहा है कि लोहा चोरी की वजह से ट्रांसफर हुआ। जबकि लोहा चोरी का केस आने से पहले ही इन दोनों अधिकारियों ने ट्रांसफर का आवेदन पारिवारिक कारणों से कर दिया था, जिसका सबूत सूचनाजी.कॉम के पास है।

ये खबर भी पढ़ें: नेहरू, जवाहर और जवाहरलाल नेहरू ग्रुप अवॉर्ड घोषित, 540 बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों के पढ़ें नाम

लोहा चोरी का मामला आया 26 मई को, डीआईजी अप्रैल से लगे हैं ट्रांसफर में, पढ़ें क्यों

भिलाई स्टील प्लांट के सीआइएसएफ डीआईजी आइपीएस नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अप्रैल प्रथम सप्ताह में ट्रांसफर का आवेदन कर चुके थे। पत्नी अंशु यादव आइएफएस अधिकारी हैं। देहरादून में तैनात हैं। सीआइएसएफ की देहरादून में कोई यूनिट नहीं है। देहरादून से दिल्ली की दूरी करीब ढाई से 3 घंटे की है। इसलिए डीआइजी ने आवेदन किया कि उनका ट्रांसफर दिल्ली कर दिया जाए। 23 माह का बेटा है। मां कोविड की चपेट में आ चुकी हैं। सास ने घुटने की सर्जरी कराई है। 80 साल के पिता के आंखों की 90 प्रतिशत रोशनी नहीं है। ब्लैक ग्लोकोमा है। बेटे के बर्थ-डे पर भी घर नहीं जा सके थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका

अप्रैल प्रथम सप्ताह में डीआइजी की तरफ से आए आवेदन को सीआइएसएफ के कमांडेंट कुंवर बहादुर ने आइजी के पास फारवर्ड किया। आइजी ने एजीडी आफिस को भेजा। अप्रैल अंतिम सप्ताह में ट्रांसफर आवेदन की फाइल सीआइएसएफ मुख्यालय दिल्ली भेज दी। जहां से 24 जून को ट्रांसफर ऑर्डर जारी करते हुए डीआइजी आईपीएस नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को एनसीआर जोन मुख्यालय नई दिल्ली भेज दिया गया है। परिवार की जरूरत के लिए उन्होंने ट्रांसफर लिया। लेकिन, सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वालों ने इसे लोहा चोरी से जोड़कर खुद की किरकिरी करा ली।

ये खबर भी पढ़ें: CISF Transfer Orders: 6 डीआईजी का तबादला, 1 को अतिरिक्त प्रभार, भिलाई के DIG IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी गए दिल्ली

डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह का इसलिए हुआ ट्रांसफर

भिलाई स्टील प्लांट सीआइएसएफ की डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह का ट्रांसफर कोलकाता हो गया है। इनके ट्रांसफर को भी लोहा चोरी से जोड़कर प्रसाद की तरह बांट दिया गया। जबकि सच्चाई ये है कि इनके पति राधे कृष्णा ज्वाइंट कमिश्नर (Joint Commissioner) हैं। पहले भिलाई जीएसटी आफिस में कार्यरत थे। यहां से प्रमोशन के बाद कोलकाता ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रांसफर होते ही निधि सिंह ने भी कोलकाता के लिए आवेदन कर दिया। बकायदा आइजी के पास आवेदन किया। मई अंतिम सप्ताह में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें: क्या उजड़ेगी Bhilai Township? हजारों परिवारों के आशियाने पर खतरा, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने नीति आयोग, पीएम से लगाई गुहार, पढ़ें

आइजी के पास से आवेदन डीजी के पास गया। इनको छोटा बेटा है। बकायदा छुट्टी लेकर डीजी से मिलने दिल्ली गईं और परिवार के हालात से वाकिफ कराया। वैसे, भिलाई में इनका कार्यकाल भी 3 साल का पूरा हो चुका था। सीआइएसएफ मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों ही ट्रांसफर से लोहा चोरी केस से कोई वास्ता ही नहीं है। जबकि सीआइएसएफ की छवि को धूमिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के 8 कार्मिकों को मिला Best Employee of the Month Award
Next: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी केस: उच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर पूर्व अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.