Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका

Azmat ali 26/06/2026 1 minute read
BSP AGM Unaware HDFC Bank RuPay Credit Card Number Changed 91500 Debited from Account a new Modus Operandi for Fraud

धोखाधड़ी की शिकायत National Cyber Crime Reporting Portal पर दर्ज नहीं करा पा रहे, क्योंकि ठग ने नंबर ही बदल दिया है।

  • HDFC बैंक का Indian Oil Credit Card था, जिसका काफी समय से उपयोग नहीं कर रहा थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के एजीएम के साथ साइबर ठगी काफी हैरान करने वाली है। बीएसपी प्लेट मिल के एजीएम अजय कुमार चौरसिया की बगैर सहमति लिए ही बैंक ने एक नया RuPay Credit Card जारी कर दिया। न तो घर के पते पर कार्ड भेजा गया और न ही भौतिक सत्यापन कराया गया। साइबर क्राइम की वारदात को अंजाम देने वाले ठग ने 91 हजार 500 रुपए की चपत लगा दी है।

अजय कुमार चौरसिया का कहना है कि उनके नाम पर HDFC बैंक का Indian Oil Credit Card था, जिसका काफी समय से उपयोग नहीं कर रहा थे। उनकी जानकारी एवं सहमति के बिना बैंक द्वारा एक नया RuPay Credit Card जारी किया गया। यह कार्ड उन्हें कभी भी भौतिक रूप से प्राप्त नहीं हुआ और न ही इसके जारी होने की कोई जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: 25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट

एचडीएफसी बैंक से फोन आया और जानकारी दी गई कि आपने क्रेडिट कार्ड पर अपना फोन नंबर अपडेट कराया है क्या? कस्टमर केयर से फोन आने पर पता चला कि उक्त क्रेडिट कार्ड में उनका मोबाइल नंबर बदल दिया गया है तथा उसी कार्ड के माध्यम से फ्रॉड किया गया है।

इस धोखाधड़ी की शिकायत National Cyber Crime Reporting Portal पर दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन शिकायत दर्ज करने के लिए संबंधित क्रेडिट कार्ड का पूरा नंबर आवश्यक है। चूँकि उक्त कार्ड कभी उनके पास आया ही नहीं, इसलिए उसका पूरा नंबर पास में उपलब्ध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: CISF Transfer Orders: 6 डीआईजी का तबादला, 1 को अतिरिक्त प्रभार, भिलाई के DIG IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी गए दिल्ली

लगभग एक सप्ताह पूर्व बैंक से उस क्रेडिट कार्ड का पूरा नंबर अथवा आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, परंतु आज तक उन्हें कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। बैंक द्वारा जानकारी न दिए जाने के कारण साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे, जिससे जांच और कार्रवाई में अनावश्यक विलंब हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: क्या उजड़ेगी Bhilai Township? हजारों परिवारों के आशियाने पर खतरा, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने नीति आयोग, पीएम से लगाई गुहार, पढ़ें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के AGM साइबर ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड हैक कर 91,500 रुपए उड़ाए
Next: नेहरू, जवाहर और जवाहरलाल नेहरू ग्रुप अवॉर्ड घोषित, 540 बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों के पढ़ें नाम

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.