Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी केस: उच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर पूर्व अध्यक्ष को जारी किया नोटिस
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी केस: उच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकार कर पूर्व अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

Azmat ali 26/06/2026 1 minute read
Talpuri Residents Welfare Association Case High Court Admits Petition and issues Notice to Former President

याचिकाकर्ता सुनील कुमार चौरसिया बोले-उच्च न्यायालय ने याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए नोटिस जारी किया है।

  • एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष यमलेश देवांगन को नोटिस जारी करने का आदेश।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक का मामला अब हाईकोर्ट में पहुंच चुकी है। वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष सुनील चौरसिया का कहना है कि पूर्व रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं एवं शासन द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध दायर रिट याचिका पर उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर में प्रारंभिक सुनवाई हुई।

एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया याचिकाकर्ता हैं। इनके अधिवक्ता बीपी सिंह ने पक्ष रखा। संक्षिप्त सुनवाई के उपरांत उच्च न्यायालय ने याचिका को विचारार्थ स्वीकार करते हुए प्रतिवादी क्रमांक-4, एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष यमलेश देवांगन को नोटिस जारी करने का आदेश दिया तथा उन्हें चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें: 25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट

उल्लेखनीय है कि याचिका में छत्तीसगढ़ शासन के 16.07.2025 के आदेश तथा रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं के 29.04.2025 के आदेश के उस भाग को चुनौती दी गई है, जिसमें नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को पूर्व कार्यकारिणी के कार्यकाल से संबंधित विवादित क्लब हाउस की 4 वर्षों की आय जिसे आडिट से छुपाने के आरोप था।

उसका चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया था। याचिका में यह भी कहा गया है कि संबंधित वित्तीय वर्षों का वैधानिक चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑडिट पहले ही संपन्न हो चुका था तथा नई कार्यकारिणी पर पूर्व कार्यकाल के कथित अनियमितताओं का भार न डाला जाए।

ये खबर भी पढ़ें: क्या उजड़ेगी Bhilai Township? हजारों परिवारों के आशियाने पर खतरा, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने नीति आयोग, पीएम से लगाई गुहार, पढ़ें

याचिकाकर्ता सुनील कुमार चौरसिया का कहना है कि मैं उच्च न्यायालय का आभारी हूँ कि न्यायालय ने हमारी याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए नोटिस जारी किया है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को लक्ष्य बनाना नहीं, बल्कि संस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और विधि के शासन को सुनिश्चित करना है।

ये खबर भी पढ़ें: DIG CISF IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह के ट्रांसफर का खुला राज़, विधायक रिकेश सेन ने पीएम मोदी, गृह मंत्री को किया बदनाम

हमारा स्पष्ट मत है कि यदि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या लेखा संबंधी विसंगति हुई है, तो उसकी जवाबदेही संबंधित अवधि के उत्तरदायी पदाधिकारियों की निर्धारित होनी चाहिए। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी पर पूर्व कार्यकाल की जिम्मेदारी डालना न तो न्यायोचित है और न ही विधिसम्मत।

उन्होंने कहा-हमें विश्वास है कि उच्च न्यायालय के समक्ष सभी तथ्य एवं अभिलेख प्रस्तुत होने के बाद न्यायसंगत एवं विधिसम्मत निर्णय प्राप्त होगा। हम न्यायिक प्रक्रिया का पूर्ण सम्मान करते हैं और अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: नेहरू, जवाहर और जवाहरलाल नेहरू ग्रुप अवॉर्ड घोषित, 540 बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों के पढ़ें नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: DIG CISF IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट निधि सिंह के ट्रांसफर का खुला राज़, विधायक रिकेश सेन ने पीएम मोदी, गृह मंत्री को किया बदनाम
Next: Muharram 2026: गम-ए-हुसैन में एक ही सदा, या हुसैन अलविदा…भिलाई में माहौल बिगड़ने से बचा

Related Stories

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.