Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोलकाता में नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ की टीम बनी भिलाई में, खिलाड़ी दिखाएंगे दम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कोलकाता में नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ की टीम बनी भिलाई में, खिलाड़ी दिखाएंगे दम

20/11/2024 1 minute read
National basketball competition in Kolkata, Chhattisgarh team formed in Bhilai

39वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता कोलकाता में 29 नवंबर से 5 दिसंबर आयोजित होनी है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया।

  • विभिन्न जिलों से 35 बालिकाएं एवं 45 बालकों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 39वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता कोलकाता (39th Youth National Basketball Championship Kolkata) में 29 नवंबर से 5 दिसंबर आयोजित होनी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ बालक एवं बालिकाओं की टीम का चयन प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) के तत्वधान में पंत स्टेडियम सेक्टर- 1 भिलाई बास्केटबॉल ग्राउंड में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अधिकारियों की पत्नी पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, ये क्या हो गया श्रीमान

चयन प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 35 बालिकाएं एवं 45 बालकों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। राजीव चौबे छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ (Chhattisgarh State Basketball Association) के समन्वयक ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि बास्केटबॉल खेल में छत्तीसगढ़ का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर है। जिसे कायम रखने की जिम्मेदारी सब खिलाड़ियों की है।

ये खबर भी पढ़ें: पीके सरकार बने सेलम स्टील प्लांट के ईडी, भिलाई डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मिलकर ये कहा

उन्होंने अच्छे प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। चयनित खिलाडियों को अपने सर्वोत्तम खेल का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का भरोसा व्यक्त किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र बास्केटबॉल एसोसिएशन (Bhilai Steel Plant Basketball Association) के अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने और उनको जीतने की अग्रिम बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 3 जीएम, 1 डीजीएम का कार्यक्षेत्र, अमूल्य प्रियदर्शी होंगे नए पीआरओ

उन्होंने ने खिलाड़ियों की सुविधाओं को और बेहतर करने का भरोसा दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर एसोसिएशन (Bhilai Steel Plant Officers Association) के महासचिव परविंदर सिंह भूतपुर्व बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके है। उन्होंने चयनित हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खिलाडियों से यूथ नेशनल में अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जताई।

ये खबर भी पढ़ें: पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 46 किलो गांजा पकड़ाया, 9 लाख कीमत

इस उपल्क्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ (Chhattisgarh State Basketball Association) के चयनकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आर एस गौर, अंजनी कुमार द्विवेदी (बीएसपी) से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि भगत रायगढ़ जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, भिलाई इस्पात संयंत्र के खेल विभाग के अधिकारी सही राम जाखड़ (डीजीएम ) का विशेष सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की जीएम, दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनते देखा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के CGM इंचार्ज आयरन तापस दासगुप्ता को मिला IIM ATM 2024 व NMA अवॉर्ड
Next: रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान जल्द, सीधे जुड़ेगा झारखंड-बिहार

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.