Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • National Sports Day: बीएसपी स्कूल के बच्चों और खिलाड़ियों का जमावड़ा, याद आए मेजर ध्यानचंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

National Sports Day: बीएसपी स्कूल के बच्चों और खिलाड़ियों का जमावड़ा, याद आए मेजर ध्यानचंद

28/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
National-Sports-Day-Gathering-of-BSP-school-children-and-players-remembered-Major-Dhyanchand3
  • बीएसपी के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस समारोह का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में बीएसपी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-2 (BSP Senior Secondary School Sector-2) में राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) जेवाई सपकाले उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस: बाकी PSU के बोनस फॉर्मूले को आधार बनाकर सेल में 3 फॉर्मूला तैयार, साढ़े 40 हजार वाले फॉर्मूले को निरस्त करने की मांग

महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि खेल-कूद से विद्यार्थियों में टीम भावना जागृत होती है। पढ़ाई से बौद्धिक विकास होता है, लेकिन शारीरिक विकास के लिए खेल कूद का होना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें : इंडस्ट्री संभालने वाली महिला उद्यमी को मिली छत्तीसगढ़ सरकार की स्कीम की जानकारी, कमाई का दिखा रास्ता

सहायक प्रबंधक (कार्मिक) डेनिश क्रिस्टी ने बताया कि खेल कूद से हम सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंच सकते हैं। पर्सनल विभाग की अर्चना जूलियट शाह ने अपने पिता जो हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता की प्रेरणा से इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने कहा कि कामयाबी के रास्ते में किसी भी प्रकार का अभाव रुकावट नहीं बन सकती।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यलय में तीज मिलन, विजया निर्मला बनीं क्वीन, रजनी बघेल से मिला पुरस्कार

उप महाप्रबंधक (क्रीडा-शिक्षा) तथा ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी राजेन्द्र प्रसाद ने अपने जीवन के प्रेरणास्पद संस्मरण सुनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की छात्रा दिव्या ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे बताया। भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 की छात्रा सिमरन साहू ने हॉकी के उद्भव और विकास के इतिहास का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के हाथों मिला पर्यावरण संरक्षण स्वर्ण पुरस्कार

कनिष्ठ प्रबंधक (शिक्षा विभाग) मनीष तिवारी द्वारा हॉकी से संबंधित प्रश्नों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद ज्ञापन में शाला की क्रियाकलापों, गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रम का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में सभी स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant में 19 अफसरों का एक साथ ट्रांसफर, पढ़िए नाम

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त वरिष्ठ व्याख्याता एसके खोब्रागढे़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला की सरिता शाक्य, डीके साहू, जीपी शर्मा,  डीएल जोशी, संगीता मिश्रा, सविता धापवाल, वंदना सोनवाने, एमके चैधरी, एसके साहू एवं समस्त शाला परिवार का भरपूर सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बोकारो महिला समिति के मंच पर शुक्ला बिस्वास सावन क्वीन, पूनम सेकंड, यामिनी थर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai में बन रहा इंडस्ट्रीयल पार्क, लघु उद्योग संचालित कर युवा देंगे बेरोजगारों को रोजगार
Next: भिलाई टाउनशिप में डेंगू रोकने सड़क पर उतरा पूरा अमला, मत पनपने दीजिए लार्वा

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.