Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई में नवरात्रि महोत्सव की धूम, पत्नी संग माता रानी का दर्शन करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भिलाई में नवरात्रि महोत्सव की धूम, पत्नी संग माता रानी का दर्शन करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव

Azmat ali 28/09/2025 1 minute read
Navratri festival Celebrated with Great Enthusiasm in Bhilai MLA Devendra Yadav Visited the Pandal

भिलाई के पंडालों में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। झांकी के रूप में देवी माँ की अद्भुत प्रतिमाएं सजाई गई है।

विधायक देवेंद्र ने सेक्टर 6 सेक्टर 5 और सेक्टर 4 के विभिन्न पंडालों में किया दर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल है। जगह-जगह भव्य दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं और माता रानी की आराधना में भक्तजन बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। शहर के प्रत्येक कोने में देवी माँ की महिमा गूंज रही है।

इसी कड़ी में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव भी अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दरबार में पहुंचे। विधायक अपने पत्नी श्रीमती के साथ विभिन्न दुर्गा पंडालों में गए और माँ जगतजननी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के चरणों में दीप, फूल और नारियल अर्पित कर प्रदेश और भिलाई वासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

पूरे परिवार के साथ विधायक को पंडालों में देखकर श्रद्धालुओं ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया और साथ में पूजा-अर्चना की। भक्ति के इस वातावरण में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और संस्कारों का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि अन्याय और अधर्म पर सदैव धर्म और सत्य की विजय होती है। माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि वह सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।”

भिलाई के पंडालों में इस समय विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। कहीं झांकी के रूप में देवी माँ की अद्भुत प्रतिमाएं सजाई गई हैं, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए माता की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। माता रानी की जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: BSP ED, CMO, GM संग रिटायर हो रहे 10 अधिकारी, DSP में विदाई पर पौधारोपण
Next: Pradhan Mantri Awas Yojana: भिलाई में पीएम आवास की लाॅटरी 8 अक्टूबर को, भिलाई निगम में आइए

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.