Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा, पेपर लीक पर केंद्र सरकार ने CBI जांच के दिए आदेश
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा, पेपर लीक पर केंद्र सरकार ने CBI जांच के दिए आदेश

Azmat ali 12/05/2026 (Last updated: 12/05/2026) 1 minute read
NEET-UG 2026 Exam Cancelled, re-Exam to be held, Paper leak, CBI to Investigate on Central Governments Orders

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

  • मई 2026 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेपर लीक मामले पर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा। 23 लाख छात्रों ने 3 मई को परीक्षा दी थी।

एनटीए ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा को लेकर मिले इनपुट और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी हो गया था।

एनटीए के अनुसार, 8 मई 2026 को ही मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले तथ्यों की समीक्षा की गई।

CBI करेगी व्यापक जांच

केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। एनटीए ने कहा है कि वह जांच एजेंसी को सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।

छात्रों से कहा- अफवाहों से बचें

एनटीए ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और अभिभावकों को असुविधा होगी, लेकिन एजेंसी के मुताबिक परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मई 2026 परीक्षा चक्र के दौरान किए गए रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे। छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा पहले जमा की गई परीक्षा फीस छात्रों को वापस की जाएगी। पुनर्परीक्षा एनटीए अपने आंतरिक संसाधनों से आयोजित करेगा।
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचना चैनलों पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है।

हेल्पलाइन जारी

एनटीए ने सहायता के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है —
ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
फोन: 011-40759000 / 011-69227700

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: टाउनशिप में कर्मचारियों के तबादले शुरू, 20 कर्मियों की सूची जारी
Next: Bokaro Steel Plant के मजदूर दहाड़े, बोले-“प्लांट जमीनदाताओं का है, नौकरी से निकालने का सोचना भी मत”

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.