Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC Steel Limited: नगरनार स्टील प्लांट का लोगो जारी, पढ़िए First Annual Business Plan
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC Steel Limited: नगरनार स्टील प्लांट का लोगो जारी, पढ़िए First Annual Business Plan

24/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
NMDC-Steel-Limited-Logo-of-Nagarnar-Steel-Plant-released-read-First-Annual-Business-Plan
  • एनएसएल की पहल इस्पात क्षेत्र में अग्रणी बनने, सुस्थिर प्रथाओं को बढ़ावा देने और देश के बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करने के अपने विजन के अनुरूप है।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) (NMDC Steel Limited), नगरनार ने सुस्थिर इस्पात उत्पादन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनएमडीसी स्टील प्लांट (NMDC Steel Plant) में गर्व के साथ अपने लोगो का अनावरण किया। इस अभिनव एवं प्रतीकात्मक लोगो का अनावरण अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार), एनएसएल ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई में एक और हादसा, ट्रक ने XUV को मारी टक्कर, 4 लोग थे कार मे

इस अवसर पर विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), एनएसएल, बी. विश्वनाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनएसएल, प्रवीण कुमार, अधिशासी निदेशक, एनएसएल तथा एनएसएल एवं एनएमडीसी के कार्मिक और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि उपस्थिति थे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में बदमाशों का बढ़ा मनोबल, सिर पर फोड़ी दारू की बोतल, चाकूबाजी

यह लोगो एनएसएल के ‘इस्पाती इरादे’ का प्रतीक है और कंपनी की न केवल पूर्ण शक्ति, बल्कि उद्देश्य के साथ इस्पात निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह एनएसएल के नवाचार के साथ इस्पात उत्पादन का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने हॉट मेटल से एचआर कॉइल सिर्फ 9 दिनों में तैयार किया और मात्र 226 दिनों में 1 मिलियन टन का रिकार्ड उत्पादन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Sixth Lok Sabha Election 2024: थमा चुनावी शोरगुल, इन हाइप्रोफाइल कैंडिडेट पर टिकी नजरें

लोगो एनएमडीसी की पहचान और बस्तरिया गौरव की झलक

इस अवसर पर अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार), एनएसएल ने कहा, “एनएसएल का यह लोगो हमारी पहचान और बस्तरिया (छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के लोग) के रूप में हमारे अंदर निहित असीम गर्व को दर्शाता है। यह सुंदरता के साथ छत्तीसगढ़ के डोकरा कला शैली को दर्शाता है, जो कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय समुदाय के साथ हमारे प्रगाढ़ संबंधों को उजागर करता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL के डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा-सभी कर्मी करें मतदान, न हों परेशान, प्लांट से मिलेगा पूरा समय

उन्होनें आगे कहा कि यह लोगो न केवल एक पहचान है, बल्कि उच्च गुणवत्ता के इस्पात उत्पादन के साथ इस्पात उद्योग के भविष्य को गढ़ने के एनएसएल के उद्देश्य का जीवंत प्रतीक है। यह प्रकृति, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और सुस्थिरता को समाहित करता है, जो इस्पात की समस्त टैपिस्ट्री में सहजता से गुँथे हुए हैं। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है और भारत के बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक प्रगति में योगदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें : शेयर मार्केट न्यूज: Adani, Maruti Suzuki, L&T के शेयर से छप्पर फाड़ कमाई, Power Grid, Coal India, NTPC, SAIL से नुकसान

उत्पादन क्षमता बढ़ाने, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने तथा नवाचार पर फोकस

लोगो के अनावरण के बाद, एनएसएल ने अपनी पहली वार्षिक योजना बैठक आयोजित की। वार्षिक योजना बैठक में पिछले वर्ष की सफलताओं को आगे बढ़ाने, परिचालन चुनौतियों का समाधान करने और सुस्थिर बनाने, और आने वाले वर्षों के लिए कार्यनीतिक पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में उत्पादन क्षमता बढ़ाने, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने तथा नवाचार और उत्कृष्टता की गति को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

एनएसएल की पहल इस्पात क्षेत्र में अग्रणी बनने, सुस्थिर प्रथाओं को बढ़ावा देने और देश के बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करने के अपने विजन के अनुरूप है।

ये खबर भी पढ़ें : SIM अब Active नहीं: दूरसंचार विभाग करेगा 6.80 लाख संदिग्ध कनेक्शनों का Reverification

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPF NEWS: आपके फैमिली मेंबर्स को यहां से मिलेगा लाखों रुपए, जान लीजिए जरूरी स्कीम
Next: Lok Sabha Elections 2024 छठे चरण का मतदान: 58 लोकसभा सीटें और ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.