Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनपीसीसी मुआवजा घोटाला: सीबीआई ने फरार दोषी तमन्ना चकमा को किया गिरफ्तार, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

एनपीसीसी मुआवजा घोटाला: सीबीआई ने फरार दोषी तमन्ना चकमा को किया गिरफ्तार, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
NPCC Compensation Scam CBI Arrests Absconding Convict Tamanna Chakma

तमन्ना चकमा को मिजोरम के आइजोल स्थित विशेष न्यायालय द्वारा 17 मई 2024 को 22 अन्य आरोपियों के साथ दोषी ठहराया गया था।

  • सीबीआई ने फील्ड वेरिफिकेशन, भौतिक निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से तमन्ना चकमा को गुवाहाटी (असम) से गिरफ्तार किया।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NPCC Ltd.) से जुड़े मुआवजा बिलों के गबन मामले में लंबे समय से फरार चल रही दोषी तमन्ना चकमा उर्फ टैमी मे को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई के अनुसार, तमन्ना चकमा को मिजोरम के आइजोल स्थित विशेष न्यायालय द्वारा 17 मई 2024 को 22 अन्य आरोपियों के साथ दोषी ठहराया गया था, लेकिन वह फैसले के बाद से लगातार फरार चल रही थी।

2010 में दर्ज हुआ था मामला

सीबीआई ने यह मामला 30 दिसंबर 2010 को दर्ज किया था। शिकायत के आधार पर तत्कालीन एनपीसीसी लिमिटेड, सिलचर (असम) के जोनल मैनेजर यू.पी. मिश्रा सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मुआवजा बिलों में कथित गबन का केस दर्ज किया गया था।

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 31 जुलाई 2012 को 25 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें तमन्ना चकमा का नाम भी शामिल था।

ट्रायल के दौरान हुई फरार

मुकदमे की सुनवाई के दौरान तमन्ना चकमा अदालत में पेश नहीं हुई, जिसके चलते विशेष अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। ट्रायल के दौरान उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन वह लंबे समय तक पकड़ से बाहर रही।

इसके बावजूद, ट्रायल पूरा होने के बाद अदालत ने 17 मई 2024 को 23 आरोपियों को दोषी करार दिया, जिनमें फरार आरोपी तमन्ना चकमा भी शामिल थी। फैसले के बाद भी वह अदालत में पेश नहीं हुई।

गुवाहाटी से हुई गिरफ्तारी

सीबीआई ने फील्ड वेरिफिकेशन, भौतिक निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के गहन विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए तमन्ना चकमा को गुवाहाटी (असम) के गीता नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सीबीआई शिलांग टीम द्वारा की गई।

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार दोषी को गुवाहाटी की सक्षम अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा, जिसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए आइजोल, मिजोरम की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी से रिटायर्ड कर्मचारियों को सेक्टर 6 क्रेडिट सोसाइटी ने अंतिम भुगतान चेक संग दी विदाई
Next: 7 लाख 80 हजार पीएसयू कर्मचारियों के लिए पे रिवीजन कमेटी करें गठित, वादा निभाए केंद्र सरकार

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.