Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर ‘कविगुरु’ को खास अंदाज में भिलाई ने किया याद
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर ‘कविगुरु’ को खास अंदाज में भिलाई ने किया याद

Azmat ali 05/05/2026 (Last updated: 05/05/2026) 1 minute read
On the 165th Birth Anniversary of Gurudev Rabindranath Tagore Bhilai Remembered the Kaviguru in a Special Way

भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन, एफएसएनएल, गीत वितान कला केंद्र, एनएसपीसीएल, बैंक ऑफ बड़ौदा भिलाई के सहयोग से आयोजन।

  • वाद्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने गिटार एवं कीबोर्ड पर “आकाश भरा सूरजो तारा” की मनमोहक धुन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बहुआयामी कला प्रशिक्षण संस्था गीत वितान कला केंद्र, रुआबांधा के तत्वावधान में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार, सिविक सेंटर, भिलाई में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोना सेन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, राज्य मंत्री दर्जा) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित चंद्राकर (उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं विधायक, दुर्ग ग्रामीण) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. संजय तिवारी (कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय), डॉ. आर.बी. सिंह (कुलपति, कामधेनु विश्वविद्यालय) तथा नील कुमार शर्मा (मुख्य महाप्रबंधक एवं व्यापार इकाई प्रमुख, एन.एस.पी.सी.एल भिलाई), बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह की उपस्थिति रही।

भिलाई इस्पात संयंत्र, ऑफिसर्स एसोसिएशन, एफ.एस.एन.एल, एन.एस.पी.सी.एल, बैंक ऑफ बड़ौदा भिलाई, जेना फ्लावर्स के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सोमेन कुंडू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका “सोनार तोरी” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को गुरुदेव का छायाचित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ रवींद्र संगीत “सुखेर माझे तोमाय देखेछी” से हुआ, जिसकी प्रस्तुति संस्था के गायन विद्यार्थियों ने दी। वाद्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने गिटार एवं कीबोर्ड पर “आकाश भरा सूरजो तारा” की मनमोहक धुन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर गुरुदेव के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ड्रामा “कविगुरु” का मंचन संस्था के 122 कलाकारों द्वारा किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति में रवींद्र संगीत, रवींद्र नाट्यम एवं नाटिका के माध्यम से साहित्य, मानवीय चेतना, प्रकृति प्रेम, शिक्षा पद्धति, राष्ट्रवाद तथा नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तुति में शांतिनिकेतन के दृश्य-कला भवन, उपासना गृह, पाठ भवन एवं संगीत भवन का सजीव चित्रण किया गया, जिसमें प्रकृति की गोद में शिक्षा और साधना के स्वरूप को दर्शाया गया। नाटक का निर्देशन नृत्यमणी मिथुन दास द्वारा किया गया।

पार्श्व संगीत में चंद्रा बैनर्जी, डेनिल कोसरिया, हर्ष सोनटेके, अमन बराडे एवं रूद्रप्रसन्न जेना ने संगत दी। कविता पाठ जॉली चक्रवर्ती द्वारा तथा नाटक में आलेख पाठ रचना श्रीवास्तव एवं नीना बागची द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अंत में रजनी सिन्हा द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगी संस्थाओं एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री नरेंद्र कुमार बंछोर, वंश बहादुर सिंह, वी.के. मोहम्मद, रमेश कुमार सोनवणे, शक्ति चक्रवर्ती, सोमेन कुंडू, प्रदीप कुमार मित्रा, सुधेंदु बागची, सुब्रत विकास चौधरी, राजकुमार ऊईके, सौरभ चक्रवर्ती, मनोज ठाकरे, शैलेश कुमार चाहंदे, अस्मिता बैनर्जी, स्वच्छ सेवा समिति भिलाई एवं ईश्वर कृपा सेवा समिति भिलाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा के दौरान हादसा, भिलाई के सेवानिवृत्त अधिकारी पूनमचंद गुप्ता की मौत
Next: भिलाई में खड़ी बाइक, रायपुर 11 बार कटा 50 हजार का चालान! सतर्कता से पकड़ाया ठग, जानिए पूरा मामला

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.