Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चारधाम यात्रा के दौरान हादसा, भिलाई के सेवानिवृत्त अधिकारी पूनमचंद गुप्ता की मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

चारधाम यात्रा के दौरान हादसा, भिलाई के सेवानिवृत्त अधिकारी पूनमचंद गुप्ता की मौत

Azmat ali 05/05/2026 1 minute read
Retired Bhilai officer Punamchand Gupta Dies in Accident During Chardham Yatra

यमुनोत्री में घोड़े पर चढ़ाई के दौरान हादसा हुआ और कमर के पास की हड्डी टूट गई। 6 मई को भिलाई में अंतिम संस्कार होगा।

  • वैश्य समाज में शोक की लहर है। समाज के पूर्व अध्यक्ष शारदा गुप्ता ने उन्हें मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तित्व का धनी बताया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। चारधाम यात्रा पर गए भिलाई के पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अधिकारी पूनमचंद गुप्ता का एक दर्दनाक हादसे के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अपनी पत्नी और भिलाई कसौधन वैश्य समाज की पूर्व अध्यक्ष अनीता गुप्ता के साथ यात्रा पर गए थे।

जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री में घोड़े पर चढ़ते समय अचानक काठी टूट गई, जिससे उनका पैर घोड़े के लोहे के छल्ले में फंस गया। इस हादसे में उनकी कमर के पास की हड्डी गंभीर रूप से टूट गई। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया, जहां फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान हार्ट सर्जरी के समय पल्स अचानक लो होने से उनका निधन हो गया।

पत्नी अनीता गुप्ता ने बताया कि हादसे से पहले सुबह दोनों ने साथ में चाय-नाश्ता किया और सामान्य बातचीत भी हुई थी। उन्होंने अपने पुत्र को पश्चिम बंगाल का रिजल्ट भी भेजा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद ऐसा दुखद हादसा हो जाएगा।

परिजनों के अनुसार, उनका पुत्र शुभी गुप्ता अमेरिका से लौट रहा है और देर रात तक भिलाई पहुंचने की संभावना है। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार 6 मई, बुधवार को भिलाई में किया जाएगा। निवास स्थान स्मृति नगर में है।

निधन पर भिलाई के वैश्य समाज में शोक की लहर है। समाज के पूर्व अध्यक्ष शारदा गुप्ता ने उन्हें मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तित्व का धनी बताया। वहीं समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

समाजजनों ने कहा कि पूनमचंद गुप्ता और उनकी पत्नी अनीता गुप्ता हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय और समर्पित सदस्य खो दिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भी 35% छंटनी का आदेश, डाक्टर्स, स्टाफ तनाव में, CR-VR का इंतजार
Next: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर ‘कविगुरु’ को खास अंदाज में भिलाई ने किया याद

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.