Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी दारू: ठेके, रेस्टोरेंट, बार, होटल और क्लब पर प्रशासन की नज़र
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी दारू: ठेके, रेस्टोरेंट, बार, होटल और क्लब पर प्रशासन की नज़र

Azmat ali 11/12/2025 1 minute read
On the Cccasion of Guru Ghasidas Jayanti, December 18 has been Declared a Dry Day in Durg District

दुर्ग जिले के सभी मदिरा दुकानों एवं बार संचालकों को आदेश की प्रति प्रेषित कर पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

  • गुरु घासीदास जयंती पर 18 दिसंबर को दुर्ग जिले में शुष्क दिवस घोषित।
  • प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में जिले में शांति और मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह ने 18 दिसंबर 2025 गुरुवार को शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दिन जिले में स्थित सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, बार, होटल-बार और क्लब में भी मदिरा बिक्री व सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जिले के अंतर्गत संचालित एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कॉम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कॉम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कॉम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एल.एल.-1 (ख-कॉम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3, एफ.एल.-3 (क, ग), एफ.एल.-4, एफ.एल.-4 (क), एफ.एल.-5, एफ.एल.-5 (क), एफ.एल.-6, 7, 8, सी.एस.-1, सी.एस.-1 (ग), एफ.एल.-10 सहित भंडारण भांडागार भिलाई को भी इस प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है। इन सभी प्रतिष्ठानों को 18 दिसंबर को पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी मदिरा दुकानों एवं बार संचालकों को आदेश की प्रति प्रेषित कर पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि गुरु घासीदास जयंती छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, सत्य और अहिंसा के संदेश को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसी के मद्देनज़र प्रशासन ने जनहित और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में शुष्क दिवस लागू करने का निर्णय लिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant से अच्छी खबर: लाइम क्रशर यूनिट की सौगात, 100 टन रोज की क्षमता
Next: सेल राउरकेला स्टील प्लांट के न्यू प्लेट मिल में सेफ्टी पर बड़ा कदम

Related Stories

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.