Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant से अच्छी खबर: लाइम क्रशर यूनिट की सौगात, 100 टन रोज की क्षमता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant से अच्छी खबर: लाइम क्रशर यूनिट की सौगात, 100 टन रोज की क्षमता

Azmat ali 11/12/2025 1 minute read
SAIL Bokaro Steel Plant Good News Lime Crusher Unit inaugurated Capacity of 100 Tonnes Per Day

कैल्शियम-समृद्ध लाइम के उपयोग से सिंटर की बाइंडिंग स्ट्रेंथ में वृद्धि होगी तथा रिटर्न सिंटर की मात्रा में कमी आएगी।

  • बीएसएल के आरएमपी विभाग में लाइम क्रशर यूनिट का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन द्वारा किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट ने रॉ मटेरियल प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरएमपी विभाग के लाइम डिस्चार्ज परिसर में 100 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता वाली लाइम क्रशर यूनिट की स्थापना की है।

इस मशीन का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्त भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी) नागराजन श्रीकांत, महाप्रबंधक (आरएमपी) मुकेश कुमार, उप महाप्रबंधक (आरएमपी) अनुराग डे, उप महाप्रबंधक (आरएमपी) समीर महापात्रा सहित आरएमपी विभाग एवं एफएसएनएल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कहा कि नई लाइम क्रशर यूनिट इस्पात उत्पादन प्रक्रिया को और अधिक गतिशील एवं दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एफएसएनएल कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए इसे बीएसएल की उत्पादन क्षमताओं में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उल्लेखनीय है कि अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्त के मार्गदर्शन में स्थापित यह नई लाइम क्रशर यूनिट सिंटर प्लांट के लिए फ्लक्स उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देगी। कैल्शियम-समृद्ध लाइम के उपयोग से सिंटर की बाइंडिंग स्ट्रेंथ में वृद्धि होगी तथा रिटर्न सिंटर की मात्रा में कमी आएगी।

इससे न केवल सिंटर प्लांट की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि ब्लास्ट फर्नेस को उच्च गुणवत्ता वाला सिंटर उपलब्ध होगा, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव ब्लास्ट फर्नेस के उत्पादन पर पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, यह यूनिट आरएमपी विभाग के रोटरी किल्न को “लेस ऑफ-टेक” की स्थिति से सुरक्षित रखते हुए किल्न की उत्पादकता एवं रिफ्रैक्टरी लाइनिंग लाइफ में भी उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला साहू संघ भिलाईनगर के निर्विरोध अध्यक्ष बने चन्द्रभूषण साहू
Next: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी दारू: ठेके, रेस्टोरेंट, बार, होटल और क्लब पर प्रशासन की नज़र

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.