Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai में डिजिटल लाइब्रेरी: 10 लाख से अधिक E-Book, फ्री में मिलेंगे यूपीएससी, CG PSC, रेलवे, Bank,एसएससी के बुक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai में डिजिटल लाइब्रेरी: 10 लाख से अधिक E-Book, फ्री में मिलेंगे यूपीएससी, CG PSC, रेलवे, Bank,एसएससी के बुक

06/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Digital-Library-in-Bhilai-More-than-10-lakh-E-Book-UPSC-CG-PSC-Railway-Bank-SSC-books-will-be-available-for-free
  • दुर्ग जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास में बनाया जा रहा है। करीब 48 लाख की लागत से बन रहे इस डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं और पुस्तक प्रेमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जो विद्यार्थी आईएएस से लेकर रेलवे, बैंक, एसएससी आदि परीक्षा की तैयारी कर रहे है। ऐसे युवाओं को अपने लक्ष्य की तैयारी करने में यह लाइब्रेरी पूरी तरह से लाभदायक साबित होगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहले से इस डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन बन कर तैयार हो गया। अब अन्य जरूरी सुविधाओं को डेवलप किया जा रहा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपने विजन से शहर के विकास के साथ ही शिक्षा और खेल जगत में भी विकास की नई नई गाथाएं रच रहे हैं। शहर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

इसके लिए सभी जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है। सड़क, नाली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के साथ ही युवाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रख कर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर में एक भव्य और सर्व सुविधा युक्त डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है। जो अब मूरत रूप ले चुका है।

इस लाइब्रेरी में लाखों ई बुक्स रहेगी। सीजीपीएससी, यूपीएससी जैसे बड़े एग्जाम से लेकर बैंक, रेलवे, पटवारी, पुलिस आदि विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जरूरी किताबें भी युवाओं को यहां बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा कोर्स से संबंधित किताबें भी होंगे। ताकि युवाओं, छात्र-छात्राओं को जरूरी सभी प्रकार की किताबें यहां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां अन्य सभी प्रकार की किताबें भी यहां होगी। डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही यहां सामान्य लाइब्रेरी भी होगी।

एसी लाइब्रेरी, बाहर की आवाज अंदर नहीं करेगी परेशान
लाइब्रेरी भवन दो मंजिला होगा। भवन भी सर्व सुविधा युक्त होगा। भवन पूरी तरह से वातानुकूलित है। बाहर के गाड़ी मोटर की आवाज अंदर ना जाए और बच्चे अंदर लाइब्रेरी के शांत माहौल में बैठ कर आराम से पढ़ाई कर सकें। इसकी भी पूरी सुविधाएं होगी। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां अन्य सुविधाएं को लेकर काम शुरू किया जाएगा।

डिजिटल लाइब्रेरी में सभी प्रकार की सुविधाएं है। जैसे वर्तमान समय में सबसे जरूरी वाईफाई की भी सुविधाएं होगी। ताकि बच्चे आसारी से ई बुक्स पढ सकें। इसके अलावा यहां प्रिंटर आदि की भी सुविधाएं होगी। ताकि विद्यार्थी चाहे तो जरूरी कोर्स की पुस्तक आदि प्रिंट कर सकें। इस लाइब्रेरी से 10 लाख से अधिक ई बुक्स होंगे।

शिक्षा में ना आए बांधा इसलिए बना रहे लाइब्रेरी
लाइफ में पढ़ाई बहुत जरूरी है। किताबें सबसे अच्छे मित्र होते है और हम सब को लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे शहर के बच्चे पढ़ लिख कर तरक्की करें। देश और दुनिया में हमारे शहर और प्रदेश का नाम रौशन करें। उनकी शिक्षा में कोई कमी ना हो, पढ़ाई अच्छे से कर सकें। सभी तरह की पुस्तकें बड़ी आसानी से पढ़ने के लिए मिल सकें। इसी उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवा रहे है।
-देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पर बड़ी खबर: डिमांड लेटर हो रहा जारी, जल्द शुरू होगी उच्च पेंशन
Next: NJCS Meeting Update: SAIL प्रबंधन मजदूरों का महज ढाई हजार बढ़ाने पर अड़ा, यूनियनें बोलीं-8 हजार बढ़ाएं, बगैर फैसला ही मीटिंग खत्म

Related Stories

Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.