Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विवाहित, अविवाहित और नवविवाहित कर्मियों को BSP के तर्ज पर दीजिए BSL में सेलम स्टील का शुभ सौगात बर्तन सेट: BAKS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विवाहित, अविवाहित और नवविवाहित कर्मियों को BSP के तर्ज पर दीजिए BSL में सेलम स्टील का शुभ सौगात बर्तन सेट: BAKS

10/04/2025 1 minute read
On the lines of BSP, give Salem Steel's auspicious gift of utensils set to married, unmarried and newly married employees in BSL: BAKS

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी अविवाहित कर्मचारियों को विवाह के बाद सेलम स्टील का बर्तन सेट उपहार देने का फैसला लिया है।

  • सेलम स्टील, सेल की एक इकाई है और बर्तन सेट की लागत मूल्य पर ही खर्च होती है, इसलिए कंपनी पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) कर्मचारियों और अधिकारियों की शादी पर Employee Wedding Gift Scheme शुरू किया है। बीएसपी का सर्कुलर जारी किया जा चुका है। इसको संज्ञान में लेकर बीएसएल अनधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने मांग कर दी है।।

कार्यकारी निदेशक, मानव संसाधन विभाग को पत्र लिखकर बोकारो इस्पात संयंत्र के सभी कर्मचारियों के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा शुरू की गई उपहार योजना को लागू करने की मांग की है। संघ ने मांग की है कि सभी कर्मचारियों को सेलम स्टील का शुभ शगुन बर्तन सेट प्रदान किया जाए।

यूनियन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने वहाँ कार्यरत सभी अविवाहित कर्मचारियों को विवाह के बाद सेलम स्टील का बर्तन सेट उपहार के रूप में देने का निर्णय लिया है। यह कदम आंशिक रूप से स्वागत योग्य है। इससे नवविवाहित कर्मचारियों में प्रबंधन के प्रति सकारात्मक भावना उत्पन्न हुई है, लेकिन विवाहित और अविवाहित कर्मचारी प्रबंधन के प्रति निराशा महसूस कर रहे हैं।

यूनियन ने सुझाव दिया है कि नवविवाहित कर्मचारियों को विवाह के बाद, विवाहित कर्मचारियों को उनकी वैवाहिक वर्षगाँठ पर और अविवाहित कर्मचारियों को उनके जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह उपहार दिया जाए। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में कंपनी के प्रति अपनत्व की भावना जागृत होगी। चूँकि सेलम स्टील, सेल की एक इकाई है और बर्तन सेट की लागत मूल्य पर ही खर्च होती है, इसलिए कंपनी पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।

विवाहित, अविवाहित, विधुर, विधवा और तलाकशुदा का ध्यान रखें

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा केवल नवविवाहित कर्मचारियों को शुभ शगुन बर्तन सेट देना एक आंशिक रूप से स्वागत योग्य कदम है। प्रबंधन को सभी कर्मचारियों के लिए एक समान उपहार नीति बनानी चाहिए, ताकि विवाहित, अविवाहित, विधुर, विधवा और तलाकशुदा सभी प्रकार के कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
हरिओम-अध्यक्ष, बीएकेएस, बोकारो

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee Wedding Gift Scheme: कर्मचारियों-अधिकारियों की शादी पर भिलाई स्टील प्लांट देगा ये खास गिफ्ट, पढ़ें डिटेल
Next: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के प्रमोशन में NEPP की अड़चन, प्रबंधन थमा रहा चिट्ठी, मचा हड़कंप

Related Stories

Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant Protest outside the ADM building over outstanding arrears and worker retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बकाया एरियर और मजदूरों की छंटनी पर एडीएम बिल्डिंग के बाहर हंगामा

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.