Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL IISCO Steel Plant Burnpur में ऑपरेशन गैराज, मिली ये सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant Burnpur में ऑपरेशन गैराज, मिली ये सौगात

Azmat ali 21/08/2025 1 minute read
Operation Garage in SAIL IISCO Steel Plant Burnpur Got This Gift

सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर व दुर्गापुर स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्रा ने चार प्रमुख सुविधाओं और उपकरणों का उद्घाटन किया।

नए उपकरणों के शुभारंभ से सेल-आईएसपी ने बढ़ाई परिचालन दक्षता और सुरक्षा।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर से अच्छी खबर है। परिचालन दक्षता, सुरक्षा और अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सुरजीत मिश्रा, निदेशक प्रभारी , सेल- इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर ने आज ऑपरेशन गैराज विभाग में चार प्रमुख सुविधाओं और उपकरणों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ईडी (वर्क्स) दिप्तेंदु घोष, ईडी (वित्त एवं लेखा) अरूप मुखर्जी, सीजीएम प्रभारी (परियोजना) प्रवीण कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं ऑपरेशन गैराज के कर्मचारी उपस्थित थे।

उद्घाटित सुविधाओं में एक पुनर्निर्मित टी एम एल का डी-ब्रिकिंग मशीन, तीन टाटा हिटाची मिनी एक्स्केवेटर, पाँच हॉलपैक डंपरों में लगाया गया 360° सराउंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम, और यूएसएम (यूनिवर्सल सेक्शन मिल) के समीप विकसित 4000 वर्ग मीटर का पार्किंग क्षेत्र शामिल है, जिसमें एक साथ 45 ट्रेलरों की पार्किंग की क्षमता है।

ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…

कनवर्टर माउथ जाम सफाई एवं प्रक्रिया-उन्मुख कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी टी एम एल डी-ब्रिकिंग मशीन को 2010 में जर्मनी की कंपनी टी एम एल से आधुनिकीकरण पैकेज के अंतर्गत खरीदा गया था। इस बार लगभग 60 लाख की लागत से मशीन का संपूर्ण पुनर्निर्माण किया गया, जिसमें वायरिंग हार्नेस प्रतिस्थापन, सॉफ़्टवेयर एवं इंटरफ़ेस अपडेट, सुरक्षा सुविधाओं का उन्नयन, तथा बूम गाइड रोलर और आउटरिगर पैड का आंतरिक विकास शामिल है, जिससे इसकी सेवा-आयु में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता अब पढ़ा रहे IIT BHILAI में, Suchnaji.com से साझा की मन की बात

गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस

तीन मिनी एक्स्केवेटर कॉम्पैक्ट लेकिन शक्तिशाली मशीनें हैं। प्रत्येक में 0.07 घन मीटर की बाल्टी क्षमता, 2300 किग्रा का परिचालन भार, और 27.4 HP का इंजन पावर है। कन्वेयर, टनल, गड्ढ़ों, नालियों और अन्य जटिल क्षेत्रों की सफाई, हैंडलिंग एवं रखरखाव के लिए ये उपयुक्त हैं। इन्हें जी ई एम (गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस) निविदा प्रक्रिया के माध्यम से टाटा हिटाची से कुल ₹62.95 लाख (प्रति इकाई ₹20.98 लाख) की लागत पर खरीदा गया।

360° सराउंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम

360° सराउंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम पाँच ऑफ-रोड हॉलपैक डंपरों में लगाया गया है। सामने, पीछे, बाईं और दाईं ओर कैमरे लगाकर यह सिस्टम ऑपरेटर को पूर्ण 360° दृश्य प्रदान करता है। डैशबोर्ड डिस्प्ले से एकीकृत यह प्रणाली ब्लाइंड स्पॉट समाप्त करती है और सुरक्षित रिवर्सिंग, संचालन एवं दुर्घटना-निवारण में मदद करती है। प्रत्येक इकाई की लागत ₹4.73 लाख रही, जिससे पाँच इकाइयों पर कुल ₹23.65 लाख खर्च हुए। इसमें रिकॉर्डिंग सुविधा भी है, जो सुरक्षा और परिचालन निगरानी को और सुदृढ़ बनाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू

40-45 ट्रेलर खड़े किए जा सकते हैं

ऑपरेशन गैराज द्वारा स्वयं की संसाधनों से विकसित 4000 वर्ग मीटर का पार्किंग क्षेत्र, यूएसएम के सामने तैयार किया गया है, जिसमें एक साथ 40-45 ट्रेलर खड़े किए जा सकते हैं। इससे रोड डिस्पैच मूवमेंट सुगम हुआ है और संयंत्र परिसर में सड़क सुरक्षा को मजबूती मिली है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिक रखरखाव) विनीत रावल ने कहा कि इन सुविधाओं का उद्घाटन आईएसपी की लगातार आधुनिकीकरण, सुरक्षा संवर्धन और संसाधनों के कुशल उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने ऑपरेशन गैराज टीम द्वारा किए गए नवोन्मेषी आंतरिक प्रयासों की भी सराहना की।

इन नई सुविधाओं के साथ, सेल- इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास हासिल करने के अपने विजन को और मजबूत किया है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड नेपाल में बढ़ा रहा कारोबारी दायरा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ठेका श्रमिकों को दें न्यूनतम 26000 वेतन, 20 लाख का दुर्घटना बीमा
Next: राउरकेला स्टील प्लांट में अफरा-तफरी, मॉकड्रिल में कर्मचारी को ऐसे उठाकर ले गए अस्पताल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.