Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant में ऑपरेशन सिंदूर की झलक, 100 से ज्यादा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Rourkela Steel Plant में ऑपरेशन सिंदूर की झलक, 100 से ज्यादा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Azmat ali 17/09/2025 1 minute read
Operation Sindoor in Rourkela Steel Plant Lord Vishwakarma worshipped

डीआइसी आलोक वर्मा ईडी संग पूजा में शामिल। उत्साही कर्मचारियों द्वारा इस्पात संयंत्र परिसर में 100 से अधिक पंडालों का निर्माण किया गया था।

  • धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मना विश्वकर्मा पूजा।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र में रथों, अस्त्र-शस्त्रों तथा अनेक नगरों का निर्माण करने वाले, दिव्य शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। भव्य झांकी भी तैयार की गई। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

भगवान विश्वकर्मा की उत्कृष्ट रूप से निर्मित सुन्दर प्रतिमाएँ सुसज्जित पूजा पंडालों में स्थापित थीं, जो श्रद्धालुओं में भक्ति और आदर की भावना जागृत कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि, उत्साही कर्मचारियों द्वारा इस्पात संयंत्र परिसर में 100 से अधिक पंडालों का निर्माण किया गया था।

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के निदेशक प्रभारी सह बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी के अतिरिक्त प्रभार आलोक वर्मा. कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) बिस्वरंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान ओजीओएम-सीएमएलओ), एम पी सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), सुदीप पाल चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), राजेश दासगुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. जयंत कुमार आचार्य और संयंत्र के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्पात संयंत्र के अंदर कई पूजा पंडालों का दौरा किया।

कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए डीआइसी आलोक वर्मा ने उनके उत्साह के साथ-साथ उनकी रचनात्मक और अभिनव भावना की प्रशंसा की। इस अवसर पर दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष, श्रीमती नम्रता वर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवताओं के निवास के शिल्पकार, भगवान विश्वकर्मा को रचनात्मकता, कौशल और उद्योग के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। राउरकेला इस्पात संयंत्र जैसे प्रौद्योगिकी-केंद्रित उद्योग में, इस उत्सव का विशेष महत्व है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP E-0 के 2018, 2022 और 2024 बैच के अधिकारियों ने एनके बंछोर पैनल संग की मीटिंग, E5 तक नहीं होगी प्रमोशन में रुकावट
Next: Bhilai Steel Plant के अधिकारियों को 10% Hardship Allowance दिलाने, Basic Salary बढ़वाने पर फोकस, परविंदर बोले-इसलिए जरूरी है पैनल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.