Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP E-0 के 2018, 2022 और 2024 बैच के अधिकारियों ने एनके बंछोर पैनल संग की मीटिंग, E5 तक नहीं होगी प्रमोशन में रुकावट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP E-0 के 2018, 2022 और 2024 बैच के अधिकारियों ने एनके बंछोर पैनल संग की मीटिंग, E5 तक नहीं होगी प्रमोशन में रुकावट

Azmat ali 17/09/2025 1 minute read
BSP E-0 Officers of 2018, 2022 and 2024 Batches held a Meeting with the NK Banchhor Panel, stating that Promotions will not be halted until E5

2018, 2022 और 2024 बैच के अधिकारियों ने नरेंद्र बंछोर तथा उनके पैनल पर पूरी तरह विश्वास व्यक्त किया और सहयोग का आश्वासन दिया।

  • महासचिव प्रत्याशी तुषार सिंह ने कहा कि इस वर्ग में प्रमोशन देने से प्रबंधन को जहां ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत 2018, 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान ओए प्रेसिडेंट और सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर से मुलाकात कर आने वाले समय में इन अधिकारियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर गंभीर चर्चा की।

नरेंद्र बंछोर ने चुनाव की सरगर्मी के बीच भी पर्याप्त समय देते हुए उन्होंने बताया कि अगले कार्यकाल में नोशनल सीनियरिटी और ई-5 तक 1 साल की सर्विस की प्रमोशन बाध्यता समाप्त की जाएगी। वहीं, HRA पर्क्स पर आयकर का भार शून्य करने के साथ-साथ आवास भत्ते का सर्वमान्य हल निकालना उनके प्राथमिकता होगी।

नोशनल सीनियरिटी प्रमोशन के लिए 1 साल की सर्विस बकाया होने की बाधा के कारण नव पदोन्नत अधिकारियों का एक प्रमोशन तक रुक जा रहा है। वहीं, सेवानिवृत्ति लाभ में एक इंक्रीमेंट भी काम मिल रहा है। यह दोनों मुद्दे 2022 और 24 सहित 2018 के बैच के अधिकारियों को भी प्रभावित कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Elections 2025: अफसर बोल रहे-ओए अध्यक्ष व सेफी चेयरमैन एनके बंछोर का काम बोलता है, वोट देने से पहले जरूर पढ़ें

खत्म होगी 1 साल नौकरी बकाया की बाध्यता

मीटिंग में नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि आने वाले समय में 1 साल से कम नौकरी बकाया होने पर भी अधिकारियों को E5 तक का प्रमोशन मिल पाएगा। इस कार्य को लेकर केंद्रीय स्तर पर काफी चर्चा हो चुकी है और यह बहुत जल्दी निर्णायक स्तर पर पहुंच जाएगा।

ज्ञात होगी 2018 और 2022 के कई अधिकारी 1 साल से अपने एक प्रमोशन से चूक चुके हैं। महासचिव प्रत्याशी तुषार सिंह ने कहा कि इस वर्ग में प्रमोशन देने से प्रबंधन को जहां ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा, वहीं, यह एक कारगर मोटिवेशनल टूल साबित होगा। आज फ्रंटलाइन पर काम कर रहे यह उत्पादन और उत्पादकता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अधिकारियों को 11 माह के पर्क्स एरियर्स पर ब्याज भी मिलेगा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर कोर्ट में लड़ रहे, परविंदर सिंह ने साझा की सच्चाई

नोशनल सीनियरिटी मुद्दा पाइपलाइन में

नोशनल सीनियारिटी मामले की जानकारी देते हुए परविंदर सिंह ने बताया कि यह मामला पाइपलाइन में है और कॉर्पोरेट स्तर पर इस पर भी चर्चा चालू है। और आप देखोगे कि आने वाले कार्यकाल में सबसे पहले हाल होने वाले में यह मुद्दा होगा। उन्होंने बताया कि महासचिव प्रत्याशी तुषार सिंह ने सारे लेटर ड्राफ्ट करने से लेकर बाकी कार्यों में काफी मदद की है। यह मुद्दा हल होने में उनकी बड़ी भूमिका होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के स्टील पर टिका है मिज़ोरम में 51 किलोमीटर लंबा बैराबी-सैरांग रेलवे प्रोजेक्ट, BSP, BSL, DSP, ISP, RSP का योगदान

आवास भत्ते से लेकर मेडिक्लेम तक पर चर्चा

कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक कोचर जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के साथ-साथ कंपनी सेक्रेटरी की भी डिग्री रखते हैं। उन्होंने विस्तार पूर्वक मेडिक्लेम और अन्य वित्तीय मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए आने वाले समय में मेडिक्लेम को और आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की बात कही है।

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि वह एक ही मेडिक्लेम पॉलिसी से उसे अपनी पत्नी के आपातकालीन चिकित्सा में बहुत मदद मिली तथा बिना किसी परेशानी का उनकी पत्नी का ऑपरेशन समय पर हो पाया। इस अवसर पर बैच 2018, 2022 और 2024 के अधिकारियों ने नरेंद्र बंछोर तथा उनके पैनल पर पूरी तरह विश्वास व्यक्त किया और सहयोग का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Rashtriya Ispat Nigam Limited: आरआईएनएल के नए Director Personnel बने NTPC के अपर महाप्रबंधक राकेश नंदन सहाय

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के PBS की टीम ने सबसे ज्यादा जीते इंजीनियरिंग-सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड
Next: Rourkela Steel Plant में ऑपरेशन सिंदूर की झलक, 100 से ज्यादा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.