Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJP नेता के खेत से जब्त अफीम की फसल Bhilai Steel Plant में जलकर राख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BJP नेता के खेत से जब्त अफीम की फसल Bhilai Steel Plant में जलकर राख

Azmat ali 04/06/2026 1 minute read
Opium Crop Seized From BJP Leaders Farm Burnt to Ashes in Bhilai Steel Plant

शिवनाथ नदी तट स्थित समोदा और झिझरी गांव में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ था।

  • बरामद अवैध अफीम की फसल को सेल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS) में जला दिया गया।

सूचनजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के चर्चित अफीम खेती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है। दुर्ग जिले के समोदा और झिझरी गांव से बरामद अवैध अफीम की फसल को सेल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS) में उच्च तापमान वाली प्रक्रिया के जरिए जला दिया गया।
इस दौरान दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभिषेक शांडिल्य और दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल स्वयं मौजूद रहे। भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई को सुरक्षा और नियमानुसार अंजाम दिया गया।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दुर्ग शिवनाथ नदी के तट स्थित समोदा और झिझरी गांव में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया था कि करीब 5 से 10 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस और जांच एजेंसियों ने जब फसल जब्त की तो उसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

मामले में पुलिस, राजस्व विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राइस मिल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनायक ताम्रकार, राजस्थान निवासी विकास बिश्नोई तथा फार्महाउस के मुंशी मनीष ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

मामले के राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने भी तत्काल कदम उठाते हुए विनायक ताम्रकार को संगठनात्मक पदों से हटाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी। बताया गया था कि यह निर्माण अफीम खेती प्रकरण से जुड़े नेता के भाई के कब्जे में था।

अब जब्त की गई पूरी अफीम फसल को भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में नष्ट कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और खेती के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बारिश के पानी से सिंटर को बचाएगा शेड, स्टील प्रोडक्शन के लिए मुनाफे का सौदा
Next: Steel Authority of India Limited: NPS में स्वैच्छिक अंशदान का विकल्प 15 जून तक, कार्मिक ध्यान दें

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.